ranchiexpress.com   Web       
Home » Health » 9 February 2010 »

अब माउस किल्क करें और इंटरनेट पर होमियोपैथी की जानकारी पाएं

मेडिकल का क्षेत्र अब इतना विस्तृत है कि इसके गहन अध्ययन के लिए कई किताबें लिखी गयी हैं, मेडिकल के क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए छात्रों को मोटी-मोटी किताबें पढ़नी पड़ती हैं। आज कल जिस तरह मेडिकल क्षेत्र में नित नए अविष्कार किये जा रहे हैं उस हिसाब से एलोपैथिक दवाइयां काफी प्रचलित हो रही है, बहुत कम ही ऐसे लोग दिखते हैं तो होमियोपैथी की मीटी-मीठी दवाइयां लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे महंगी होती एलोपैथिक दवाइयां और उनके साइड इफेक्ट्स से लोगों का रूख अब होमियोपैथी की ओर बढ़ रहा है। इसलिए विद्यार्थियों को अगर इनकी दवाइयों के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो उन्हें भारी भरकम किताबें नहीं बल्कि माउस का एक बटन क्लिक करने की जरूरत है, बैकसन, एमबीएल, हैलसेब, श्वाबे हानेमैन जैसे कई होमियोपैथी दवा उत्पादक कम्पनियां हैं जिनके इतिहास और मार्केट में उनके स्थिति के बारे में और वेबसाइट्स खुल गई हैं। होमियोपैथी से जुड़े किसी प्रश्न का जवाब आप को जानना हो तो आप इंटरनेट पर कई साइट्स से सारी जानकारी ले सकते हैं। यानी होमियोपैथी की पूरी पढ़ाई आप इंटरनेट से कर सकते हैं। उदाहरण : एलोपैथी और होमियोपैथी का तुलनात्मक अध्ययन।
होमियोपैथी में डोज और दवाइयों की मात्रा (पोटेन्सी) को खूब महत्व दिया जाता है। इन औषधियों का आप पर क्या असर होता है यह इसी पर निर्भर करता है। इन दवाइयों का उपयोग कितनी मात्रा में करना है इन सबकी जानकारी साइट पर दी गयी है। इस वेबसाइट पर बीमारियों के विविध लक्षण, उसके अनुसार होमियोपैथिक दवाइयां, दवाइयां बनाने की पध्दति, मरीज के स्थिति में होने वाले सुधार के लक्षण इन सभी बातों की जानकारी होमियोपैथी के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पड़ सकती हैं।
कुछ साइट्स पर आप को केवल लक्षण बॉक्स में टाइप करना होता है और उससे संबंधित दवाइयों के नाम आप को उपलब्ध हो जायेंगे। इसका उपयोग पेशेवर लोगों के अलावा सेल्फ डाइग्नोसिस करने वाले लोग भी कर सकते हैं, जो व्यक्ति इन दवाइयों का उपयोग कर रहे हैं तो दवाइयों से होने वाले फायदे या आपके मन में कोई शंका हो तो उसका भी निवराण इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। इसे रेमेडी पाथ फाइंडर भी कहते हैं। होमियोपैथी में अगर कोई रिसर्च या उपचार की जानकारी या मार्गदर्शन चाहिए तो आप को ठीक हुए मरीजों के केस भी उपलब्ध हो जायेंगे, इसके अलावा फ्लावर रेमेडी, बाराक्षर पध्दति, वेटेरनरी होमियोपैथ, होमियोपैथी फार्मेसी जैसी विषयों पर खूब जानकारी दी गयी है। ‘होमियोपैथी होम क्युअर्स’ जैसे वेबसाइट पर डाक्टर के पास जाने से पहले प्रथमोपचार का जानकारी उपलब्ध है। होमियोपैथी के विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी साइट है। ‘होमियोपैथी फिलॉसफी’। मरीज की मानसिकता और बीमारी के लक्षणों के जानकार किस तरह का उपचार सही होगा इसकी पूरी जानकारी इस साइट पर दी गयी है। होमियोपैथी की बाइबल समझी जाने वाली साइट ‘मटेरिका मेडिका’ नामक वेबसाइट के सारे मैटर आप नेट पर पढ़ सकते हैं और चाहें तो साइट पर से उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एक प्रैक्टिशनर के लिए प्रोफेशनल द्वारा दी गयी जानकारी काफी उपयोगी होती है। यह जानकारी कई प्रोफेशन्लस तक इस वेबसाइट के द्वारा पहुंचाई जाती है। विविध होमियोपैथी एक्सपार्ट के लेख, इंटरव्यू, टिप्स सभी प्रक्टिशनर्स का मार्गदर्शन करते हैं। होमियोपैथी से संबंधित विश्व प्रसिध्द पुस्तकें, जर्नल्स, लेख, संग्रह आप डाउनलोड कर सकते हैं। बायोकेमिक टिश्यू सॉल्ट्स, होम क्यूअर्स जैसे विषयों पर लेख भी आसान भाषा में बारीकियों को समझते हुए उपलब्ध है। यहां पर और एक मजेदार चीज है। होमियोपैथी मॉल जहां से आप खरीदी-बिक्री कर सकते हैं। ई-बुक्स, चैट सेशंस, आनलाइन मदद ये सभी वेबसाइट की विशेषताएं हैं।
कुछ साइट्स पर होमियोपैथी के कोर्सेस और सिलेबस भी उपलब्ध हैं। इसमें विविध देशों में जाकर किये जाने वाले कोर्सेस की भी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। इसके अलावा दूरस्थ शिक्षण पध्दति से किए जाने वाले कोर्सेस, उनके सिलेबस उसमें लगने वाला समय, सर्टिफिकेट कोर्सेस, कोर्स पूरा होने पर कैरियर की संभावनाएं इन सबकी जानकारी दी गयी है। होमियोपैथी विषय का अभ्यास करके उसमें अपना कैरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी इस साइट पर जरूर जाएं।
भारत में होमियोपैथी कोर्स करने के लिए बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद इसमें प्रवेश मिलता है। इससे संबंधित जानकारी आपको वेबसाइट से उपलब्ध होगी, विद्यार्थियों के लिए होशेरिींर्हूींर्ळीींीरश्रलश्रळपळल.लो यह वेबसाइट उपयुपक्त होंगी। इस पर वीडियो के माध्यम से होमियोपैथी की ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन यह कोर्स करने के लिए आपको साइट पर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। कुछ साइट्स पर ‘सेमिनार लिटरेचर’ उपलब्ध है जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बदलाव संबंधित जानकारी मिलती है। होमियोपैथी की पढ़ाई व इसमें कैरियर करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ‘फ्यूचर आफ होमियोपैथी’ यह काफी अच्छा मार्गदर्शन कर सकते हैं। होमियोपैथी में विश्व भर में होने वाले साइंटिफिक रिसर्च, प्रैक्टिशनर के इंटरव्यू आदि आप ‘होट-सीट-इंटरव्यू’ से जान सकते हैं।
होमियोपैथी की जानकारी देने वाले साइट्स कुछ इस प्रकार हैं :
www.homeocases.org, www.abchomeopathy.com, www.homeopathyvirtualclinic.com, www.homeopathyclinic.com, www.homeopathic.com, www.teusthomeopathy.org

 

One Comment »

  1. लम्बाई बडानॅ क़ी द्ब्बाई

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.