ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 13 February 2010 »

एसएससी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम-2010

सरकार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत होता है टैक्स। इससे संबंधित रूल्स व रेगुलेशंस को लागू करने तथा टैक्स कलेक्ट करने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरूरत होती है। ऐसे कर्मचारियों की जरूरत पूरी करता है- कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी। हाल ही में एसएससी ने टैक्स असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप ग्रेजुएट हैं और इन सेवाओं में जाने के इच्छुक हैं, तो अवसर आपके सामने है। आवेदन की अंतिम तिथि है 2 मार्च तथा लिखित परीक्षा 16 मई, 2010 को होगी।
सीबीडीटी और सीबीईसी
टैक्स वसूलने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियां की जाती हैं। यह टैक्स दो रूपों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के रूप में होता है। प्रत्यक्ष करों का निर्धारण सीबीडीटी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस तथा अप्रत्यक्ष करों का निर्धारण सीबीईसी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एेंड कस्टम्स करती है। एसएससी द्वारा चुने गए युवाओं की नियुक्ति इन दोनों विभागों में की जाती है।
योग्यता और उम्र सीमा
चूंकि सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है, इसलिए एसएससी ने इस एग्जाम का नाम ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रख दिया है। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज), इंस्पेक्टर, अकाउंटेंट आदि पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 तथा अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि असिस्टेंट और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा ऊपरी उम्र-सीमा 27 वर्ष है। एससी, एसटी तथा समाज के विकलांग व्यक्तियों को सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
परीक्षा का स्वरूप
यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस एेंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एप्टीटयूड और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न होंगे। इसमें सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा होगी। पहले उसके विषयनिष्ठ परीक्षा होती थी। लेकिन इस वर्ष से उसे भी वस्तुनिष्ठ कर दिया गया है। उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सिलेबस स्कैन
जनरल इंटेलिजेंस एेंड रीजनिंग के अंतर्गत समानता और अंतर, समस्या का समाधान, मूल्यांकन, निर्णय क्षमता, चित्रों का वर्गीकरण जैसे वर्बल और कोडिंग-डिकोडिंग, वाक्य निष्कर्ष इत्यादि के नॉन-वर्बल प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य जागरूकता के सवालों में करेंट इवेंट के साथ भारत तथा इसके पड़ोसी देशों के खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, राजनीति, साइंटिफिक रिसर्च, भारतीय संविधान इत्यादि के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। न्यूमेरिकल एप्टीटयूड में समय एवं दूरी, क्षेत्रमिति, नंबर सिस्टम, दशमलव पध्दति, परसेंटेंज, अनुपात एवं समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ एवं हानि इत्यादि पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी समझ से संबंधित प्रश्न कॉम्प्रिहेंशन के तहत पूछे जाएंगे।
प्रिपरेशन स्ट्रेटेजी
किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए सिलेबस का अध्ययन जरूरी होता है। प्रश्नों के स्तर को समझने के लिए एसएससी के पिछले वर्ष के प्रश्नों को देखें। इसके माध्यम से टू द प्वाइंट तैयारी करने में आसानी होती है। इसके अतिरिक्त तैयारी के लिए प्लानिंग जरूरी है। यदि आप सही प्लानिंग के साथ तैयारी करते हैं, तो आपकी तैयारी औरों से बेहतर होगी।
अगर तैयारी करते वक्त यह आभास हो जाए कि आप सही प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने किसी सीनियर से मदद ले सकते हैं। वे आपको बहुमूल्य सलाह दे सकते हैं। यदि इस तरह की सहायता नहीं मिल रही है, तो संबंधित कोचिंग की सहायता भी ली जा सकती है लेकिन किसी भी कोचिंग को ज्वाइन करने से पहले उसके बारे में वहां पढ़ रहे स्टूडेंट्स से अवश्य जानकारी हासिल कर लें।
प्रारंभिक परीक्षा का उद्देश्य मुख्य रूप से अगंभीर कैंडिडेट की छंटनी करना होता है। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत प्रश्नों को हल करने की चुनौती होती है, इसलिए इस परीक्षा की तैयारी योजनाबध्द तरीके से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
कैसे करें पढ़ाई
स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं की सहायता से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेल गतिविधियों एवं पुरस्कार, चर्चित व्यक्ति, स्थल, महत्वपूर्ण तिथियों आदि का नियमित अध्ययन करें। इसके अलावा एनसीईआरटी की पुस्तकों से भारतीय इतिहास, संस्कृति, राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था आदि की जानकारी बढ़ाएं। जनरल इंटेलिजेंस के अंतर्गत कैंडीडेट के निर्णयपरक तथा तर्क क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसलिए तर्क शक्ति पर आधारित अभ्यास प्रश्नपत्रों को ज्यादा से ज्यादा हल करें। इससे आपमें प्रश्नों को तीव्र गति से हल करने की क्षमता का विकास होगा। न्यूमेरिकल की तैयारी के क्रम में दसवीं स्तर की पुस्तक (जैसे आरएस अग्रवाल) की सहायता से विभिन्न तरह के सवालों को समझें। उन्हें तेजी व शुध्दता के साथ हल करने की तकनीक विकसित करें। आमतौर पर इसमें मैट्रिक स्तर का अंकगणित पूछा जाता है। इसलिए नियमित तौर पर अंकगणित के प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। अंग्रेजी की तैयारी के लिए रेन एेंड मार्टिन की हाईस्कूल ग्रामर अवश्य पढ़ें। साथ ही एक अंग्रेजी अखबार के नियमित अध्ययन के साथ-साथ वोकेबुलरी संग्रहण को प्राथमिकता दें।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.