शिक्षा में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की वकालत
प्रधानमंत्री के नवोन्मेषी आधारभूत संरचना और लोक सूचना मामलों के सलाहकार सैम पित्रोदा ने भारत जैसे बड़े देशों में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रौद्योगिकी के सभी स्वरूपों के इस्तेमाल की वकालत की है। पित्रोदा ने तीसरे रेवेनशा यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट (आरयूडीटी) व्याख्यान में कहा यह सूचना का युग है। यह ऑनलाइन लाइब्रेरियों का समय है। राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा कि सूचना और शिक्षा के प्रसार के लिए प्रौद्योगिकी के सभी स्वरूपों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।


Have your say!