ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 13 February 2010 »

कॉस्मेटोलॉजी

फैशन इंडस्ट्री व ग्लैमर वर्ल्ड के लगातार बढ़ने से कॉस्मेटोलॉजी या कोर्स की मांग और भी ज्यादा बढ़ रही है। कॉस्मेटोलॉजिस्ट ही वह व्यक्ति है, जिसे फैशन के बारे में पूरी जानकारी होती है। यूं तो इस क्षेत्र में पुरुष भी आ रहे हैं, लेकिन महिलाओं व युवतियों में खासतौर पर इस कोर्स को पसंद किया जा रहा है। एक ब्यूटी सैलून में पिछले 6 साल से कार्यरत कॉस्मेटोलॉजिस्ट अमिता का कहना है कि महिलाओं में ब्यूटी के संदर्भ में अधिक जानकारी होना, उनकी इस क्षेत्र में अधिक रुचि का सर्वाधिक कारण है। ब्यूटीकेयर अथवा कॉस्मेटोलॉजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कुछ माह की ट्रेनिंग ली जाती है। इस कोर्स को दो भागों में बांटा जाता है, सेल्फ तथा प्रोफेशनल। कोर्स की प्रोफेशनल ट्रेनिंग किसी भी प्राइवेट इंस्टीट्यूट या विश्वविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। चाहें तो खुद का ब्यूटी सेंटर खोलकर बिजनेस कर सकते हैं या ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चला सकते हैं।
कॉस्मेटोलॉजिस्ट के कार्य : कॉस्मेटोलॉजी इंडस्ट्री में कार्य करने वाले एक्सपर्ट को ही कॉस्मेटोलॉजिस्ट के नाम से जाना जाता है। एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट को सौंदर्य के तमाम पहलुओं के बारे में जैसे डाइट, मेनिक्योर, पैडिक्योर, न्यूट्रीशियन, हेयर स्टाइल, मसाज, नेल एक्सपर्ट, मेकअप एक्सपर्ट आदि के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
इसके अलावा और भी कई क्षेत्र हैं, जहां एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट के लिए रोजगार के सर्वोतम अवसर मौजूद हैं।
1 ब्यूटी थेरेपिस्ट- एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट, ब्यूटी थेरेपिस्ट के रूप में भी कार्य कर सकता है, जिसके लिए उसे स्कीन ट्रीटमेंट, विभिन्न तरह के फेशियल जैसे फै्रंच, जनरल, ऑक्सीजन फेशियल आदि के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
2 हेयर ड्रेसिंग- बतौर हेयर स्टाइलिस्ट आपको कटिंग, कलरिंग, हेयर स्टाइल आदि में एक्सपर्ट होना चाहिए।
3 ब्यूटी कंसलटेंसी- यदि आप एक ब्यूटी कंसलटेंट बनना चाहते हैं, तो आपको मेकअप व ब्यूटी के विषय में सभी तरह की परेशानियों को सलीके से दूर करने की कला आनी चाहिए।
आत्मविश्वास और सौंदर्यबौध जरूरी : इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिहाज से आपके अंदर आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस क्षेत्र में आए दिन आपको हाई प्रोफाइल लोगों से भेंट करनी पड़ती है। बेहतर संवाद क्षमता, गुड सेंस ऑफ हृयूमर तथा क्रिएटिविटी होना कस्टमर्स के बीच आपकी लोकप्रियता को और बढ़ा देगा।
प्रैक्टिकल स्किल्स ज्यादा जरूरी हैं : कॉस्मेटोलॉजी कोर्स में प्रवेश करने हेतु आपको किसी भी स्पेशल एजुकेशन या पढ़ाई की आवश्यकता नहीं है। कोई भी छात्र जो 12वीं परीक्षा पास कर चुका है, इस कोर्स में प्रवेश ले सकता है। परंतु अगर आप इस क्षेत्र में और आगे बढ़ना चाहते हैं, तो किसी अच्छे संस्थान से लांग टर्म कोर्स कर सकते हैं अथवा किसी खास क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
कॉस्मेटोलॉजी के विभिन्न कोर्स : कॉस्मेटोलॉजी के अंतर्गत कई कोर्स आते हैं। जैसे, आप हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, कटिंग मास्टर, फेशियल आर्टिस्ट, कलरिंग एक्सपर्ट कोर्स में भी प्रवेश ले सकते हैंं तथा कॉस्मेटोलॉजी इंडस्ट्री में सुंदरमय कैरियर बना सकते हैं।
वेतन : प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बतौर एक इंटर्न भी 4000 से 10,000 वेतन अर्जित कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाता है, उसके अनुसार आपकी तरक्की भी बढ़ती जाती है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.