ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 13 February 2010 »

सम-सामयिकी

* पिछले दिनों संपन्न हुए स्क्रीन अवॉर्ड 2009 समारोह में फिल्म पा के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और 3 इडियट्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।
* हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स फैशन वर्ल्ड की शीर्ष कंपनी अरमानी की ब्रांड अंबेसडर बनीं।
* रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए भारत 2013 में अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान भेजने की घोषणा।
* ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मसूद अली मोहम्मदी की हत्या।
* अहमदाबाद को देश की पहली पूर्ण बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) प्रणाली को 2010 का सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट अवार्ड दिया गया।
* शताब्दी का सबसे लंबा एन्युलर (छल्ले के आकार का) सूर्यग्रहण दिखा।
* अपने 54वें जन्मदिन पर उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने हिंदी और अंग्रेजी में लिखी अपनी पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा रिलीज की।
* दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यूंग-बक इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
* कम क्लिस्टर्स ने ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर खिताब जीता।
* टामी राब्रेडो की मदद से स्पेन ने ब्रिटेन को हराकर अपना तीसरा होपमैन कप जीता।
* बेल्जियम की यानिना विकमेयर ने इटली की फ्लेविया पेनेटा को हराकर एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
* विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप के सातवें दौर के मैच में टर्की को हराकर भारत तीसरे स्थान पर रहा।
* सचिन तेंदुलकर सन 2009 की अंतिम तिमाही में 1.5 करोड़ रुपये चुकाकर देश में सबसे ज्यादा आयकर भरने वाली शख्सियत बने।
* एकदिवसीय क्रिकेट शृंखला के त्रिकोणीय मैच के फाइनल में भारत को चार विकेट से हराकर श्रीलंका ने खिताब जीता।
* भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजसिंह डूंगरपुर की याद में भारत और इंगलैंड के बीच द्विपक्षीय स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू।
* रूस की एलेना डिमेटिवा ने अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता।
· कुमार संगकारा किंग इलेवन के कप्तान बनाए गए।

* दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरएसपी सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
* उपभोक्ता सामानों की प्रमुख कंपनी डाबर ने बेल्जियम की कंपनी के साथ तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
* रिलायंस कम्युनिकेशन की डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनी बिग टीवी ने इंडियागेम्स के साथ समझौता किया।
* शिवराज पाटिल को गवर्नर बनाया गया।
* विश्व क्रिकेट टेस्ट में सर्वाधिक पारी खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं।
* मुख्य न्यायाधीश पीडी दिनाकरन पर महाभियोग चलाने के लिए समिति गठित की गई।
* जसवंत सिंह को लंदन स्थित संगठन पीस इंटरनेशनल ने दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति दूत के सम्मान से नवाजा।
* एमिटी विश्वविद्यालय ने बाबा रामदेव को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया।
* पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का निधन।
* ऑटोकार इंडिया 2010 के तहत नैनो को कार ऑफ द इयर का अवॉर्ड दिया गया।
* एलोना बोंडारेंको को होबार्ट इंटरनेशनल का खिताब मिला।
* डॉ. कंवलजीत सिंह संधू एसोसिएशन ऑफ फूड साइंटिस्ट्स एेंड टेक्नोलॉजिस्ट्स द्वारा युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2008 से सम्मानित।
* अलकायदा से आतंकी खतरों के बाद अमेरिका-ब्रिटेन ने अमन की राजधानी सना स्थित अपना दूतावास बंद किया।
* वरिष्ठ कवि और उपन्यासकार जीवकांत को मैथिली भाषा का शीर्ष पुरस्कार ‘प्रबोध साहित्य सम्मान’ से नवाजा गया।
* बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. मुजीब-उर-रहमान के हत्यारों के खिलाफ डेथ वारंट।
* भारतीय मूल के कनाडाई लेखक मोएज गुलाम हुसैन वासन को उनकी पुस्तक ‘ए प्लेस विदिन रिडिस्कवरिंग इंडिया’ को लिटरेरी अवॉर्ड से नवाजा गया।
* झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ‘लीजेंड ऑफ झारखंड’ की उपाधि।
* हॉलीवुडस्टारडॉटकॉम के एक सर्वे के मुताबिक एंजेलिना जोली दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री घोषित।
* यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के खगोलविदों ने नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से 13 अरब साल पुरानी अल्ट्रा ब्लू आकाशगंगाओं की खोज की।
* लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों से लोहा लेने वाली रुखसाना कौसर और स्वर्गीय नरेंद्र कौशिक को सर्वोच्च राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया।
* एनवाईसी नेक्स आइडिया 2009-10 ग्लोबल प्लान कंपीटिशन में ग्रीननेक्स्ट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रतियोगिता की सिरमौर रही। यह आईआईटी के तीन छात्रों का समूह है।
* राजीव शाह ने यूएस एड फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के प्रशासक के तौर पर शपथ ली।
* अप्सरा अवॉर्ड समारोह में इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ को सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन के लिए (अनिता श्रॉफ और डॉली), सर्वश्रेष्ठ संगीत (प्रीतम), सर्वश्रेष्ठ गायक (मोहित चौहान), श्रेष्ठ कहानी (इ तियाज अली) और सर्वश्रेष्ठ कलाकार समेत पांच अवॉर्ड मिले। इसके अलावा फिल्म गजनी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रब ने बना दी जोड़ी) और प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कमीने)का अवॉर्ड मिला।
* स्पेन के राफेल नडाल ने कैपिटला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग को हराकर खिताब जीता।
* ईस्ट बंगाल ने शिलांग को पेनाल्टी शूट में हराकर छठी बार फेडरेशन कप फुटबॉल का खिताब जीता।
* भारत के परनोज कुमार और नरेश सिंह को ‘बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता’ के हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक।
* कृष्णन शशिकिरण की अगुवाई में भारतीय शतरंज टीम अजरबेजान की टीम को हराकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंची।
* कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस. अयप्पन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का कार्यभार संभाला।
* स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड मैनेजमेंट ने युचुअल फंड बेचने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करार किया।
* ट्रैवल पोर्टल डॉट ने विज्ञापन हिस्सेदारी के लिए इंटरनेट सर्च इंटरनेट सर्च इंजन याहू के साथ करार किया।
* वर्ष 2009 वैश्विक कार बाजार में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए चीन दुनिया का नंबर वन कार बाजार बनकर उभरा।
* भारत-जापान ने भारत के एक शहर को संयुक्त प्रयास से सोलर सिटी बनाने के करार पर दस्तखत किया।
* हुंडई ने ‘आई-10′ का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच किया।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.