फ्रॉड करने वाले अब हो जाएं सावधान!
कंपनियों में जालसाजी के बढ़ते मामलों ने वास्तव में फॉरेंसिक एकाउंटेंट्स के लिए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। एक अध्ययन के अनुसार, देश में 6,000 से अधिक फॉरेंसिक एकाउंटेंट्स से जुड़ी जॉब्स है। यह क्षेत्र सबसे तेजी से उभरने वाले क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में काम करना काफी रोचक साबित होता है।
फॉरेंसिक एकाउंटेंट्स दो प्राथमिक क्षेत्रों में काम करते हैं- खोजबीन और मुकदमेबाजी में सहयोग। खोजबीन से जुड़ी एकाउंटेंट्स में कंपनी के दस्तावेज और आंकड़ों के अलावा कारोबार माहौल भी शामिल है। फॉरेंसिक एकाउंटेंट्स एक उद्यम के समस्त वित्तीय कार्य की जांच करके वे सूचनाएं तैयार करते हैं, जिनका प्रयोग आपराधिक या सिविल अदालत के मामलों में किया जा सकता है। वे ऐसे सभी सुबूत और कागजात एकत्र करते हैं, जिन्हें अदालत में प्रस्तुत किया जा सके। साथ ही कंपनी प्रबंधन या कानूनी एजेंसियों के प्रयोग के लिए रिपोर्ट तैयार करते हैं। फॉरेंसिक एकाउंटेंट्स एकाउंटिंग बुक्स की जांच में सामान्य से अधिक सक्रिय, संदेहास्पद दृष्टिकोण अपनाते हैं। अधिकतर विश्लेषण कंप्यूटर पर किया जाता है, तो अच्छा कंप्यूटर कौशल और सॉफ्टवेयर का ज्ञाना होना जरूरी है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ अक्सर अदालत में गवाह के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें अपनी खोजबीन के नतीजों के पक्ष में प्रमाण भी प्रस्तुत करने पड़ते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले व्यक्ति कानूनी जांच संबंधी व अन्य संस्थाओं जैसे-सीआईडी, सीबीआई, वकील, इंश्योरेंस कंपनी, बिजनेसमैन या सेबी और सीएफआईओ के साथ या उनके लिए काम करते हैं।


Have your say!