ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 March 2010 »

बोतल में पौधे

बोतल गार्डन यानी टैरेरियम। यह मेट्रोज में लॉन की कमी को पूरा करने का बेहतरीन विकल्प है। इसके चलते बागवानी के शौकीनों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। इसमें पौधों को एक बोतल के अंदर बढ़ने का मौका दिया जाता है।
टैरेरियम की बोतल का साइज दो लीटर की सामान्य बोतल से लेकर गैलन क्षमता वाले फिश टैंक तक कुछ भी हो सकता है। टैरेरियम बंद वातावरण वाला भी हो सकता है और खुले वातावरण वाला भी। जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है कि बंद वातावरण वाले टैरेरियम में बोतल का मुंह बंद रहता है और इसमें थोड़े से पानी और सूरज की रोशनी को छोड़कर ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसके उलट, ओपन एनवार्यनमेंट यानी खुले वातावरण वाले टैरेरियम में टॉप को खुला छोड़ दिया जाता है।
साइज
टैरेरियम के लिए सबसे जरूरी है कंटेनर। लिहाजा टैरेरियम बनाने से पहले कंटेनर के साइज, लुक्स जैसी चीजों पर ध्यान देना होगा। कंटेनर ऐसा हो, जो मेहमान की नजरें अपनी ओर जल्दी खींच सके। इसके लिए ब्रांडी ग्लास, बड़ी बोतलें, फिश टैंक और सेरेमिक बाउल कुछ बढ़िया आप्शंस है।
थीम
अगर टैरेरियम को किसी थीम को आधार बनाकर डिजाइन किया जाए तो वह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। किसी थीम पर डिजाइन किया गया टैरेरियम पौधों के जमावड़े की बजाय एक प्लॉन्ड डेकोरेटिव पीस नजर आता है। डेजर्ट थीम, रेनफॉरेस्ट थीम या फिर मैजिकल थीम अच्छे आइडियाज हैं। टैरेरियम में कोई स्टैचू, फिगर या आर्टिफिकेट रखकर भी सजाया जा सकता है।
प्लांट्स
आमतौर पर घरेलू पौधे ही टैरेरियम के लिए ज्यादा सही रहते हैं, लेकिन पौधों का चुनाव करने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है, जैसे- पौधे ऐसे चुनें, जो बहुत ज्यादा न बढ़ते हों। ऐसे पौधे लगाने पर टैरेरियम में केवल वे ही नजर आएंगे, क्योंकि वे बाकी पौधों को ढक लेंगे। टैरेरियम में अलग-अलग रंग, ऊंचाई और पत्तियों के आकार वाले पौधे लगायें।
देखभाल
टैरेरियम की देखभाल आपका ज्यादा समय और ध्यान की मांग कर सकती है। टैरेरियम का ख्याल इंडोर प्लांट्स की तरह रखना चाहिए यानी इनमें भी पानी और रोशनी की उपलब्धता का ध्यान रखें। हालांकि बंद टैरेरियम को खुले के मुकाबले देखभाल की कम जरूरत होती है। और उसमें कुछ हफ्तों तक पानी डाले बिना भी रहा जा सकता है।
तैयारी
टैरेरियम को तैयार करने से पहले कंटेनर को साबुन से अच्छी तरह धो लें। फिर बोतल के बॉटम में छोटे पत्थरों की लेयर तैयार करें। यह बोतल में ड्रेनेज और वाटर मैनेजमेंट में भी सहायक होती है। अगर आप क्लोज्ड एनवार्यनमेंट टैरेरियम बना रहे हैं, तो पत्थर के ऊपर तारकोल की भी लेयर बनाएं। यह पानी को साफ रखेगी। ओपन एनवार्यनमेंट के लिए इस सतह की जरूरत नहीं होती। इसके बाद फैगनम या स्पैनिश मॉस की लेयर बिछाएं, जो मिट्टी और पत्थर को अलग-अलग रखने का काम करेगी। यह लेयर नहीं बिछाने पर मिट्टी पत्थरों के बीच में घुसकर उन्हें गंदा कर देगी।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.