ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 March 2010 »

बालकनी को दे नया रूप

छोटी बालकानी में की गयी थोड़ी से मेहनत इसे आकर्षक बना सकती है। इसमें किसी खास निवेश की भी जरूरत नहीं होती।
बालकानी को आकर्षक बनाने का सबसे साधारण तरीका यह है कि इसमें सजावटी पौधे रख दिये जायें। हरे-भरे पौधे न सिर्फ ताजगी लाते हैं, बल्कि इनसे बालकानी देखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है। इन पर रंग-बिरंगे फूल भी खिलें, तो क्या बात होगी।
पौधे
इन पौधों को आप गमलों में लगाकर जमीन पर रख सकते हैं या फिर हैगिंग पाट्स में भी उगा सकते हैं। तरह-तरह के फ्लावर पाट्स भी बालकनी को आकर्षक अंदाज देते हैं। इतना ही नहीं, बालकनी में किचन गार्डन का प्रयोग भी किया जा सकता है। गमलों में कम से कम मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियां तो उगाई ही जा सकती हैं। बालकनी में सजे पौधे पर्दे की तरह भी काम करते हैं।
ग्लास
अगर आप बालकनी को छोटे-मोटे गार्डन में नहीं बदलना चाहते, तो इसकी सजावट के कुछ और तरीके भी हैं। ग्लास का प्रयोग करके आप बालकनी का सुंदर सा दरवाजा भी तैयार कर सकते हैं। यह घर बाहर और अंदर दोनों जगहों से देखने पर सुंदर लगेगा। साथ ही, बालकनी को बंद किये बिना घर में स्पेस भी ज्यादा नजर आयेगी। अगर किसी मौके पर वाकई ज्यादा जगह की जरूरत हो, तो इस दरवाजे को उतारा भी जा सकता है।
विंच चाइम
अगला आइडिया है, स्कल्पर्स, मास्क या विंड चाइम लगाने का। टेराकोटा या लोहे से बने स्कल्पचर्स और मास्क बालकनी की दीवारों पर लगाये जायें, तो बालकनी को एथनिक और ट्राइबल लुक दिया जा सकता है। बालकनी में विंड चाइम टांगेंगे, जो जरा सी हवा से भी बेहद मीठी आवाज पैदा होगी।
लाइटिंग
बालकनी घर का वह हिस्सा है, जिसकी सजावट बाहर से देखने पर घर का लुक भी शानदार बनाती है। ऐसे में बालकनी में लाइट्स के अरेंजमेंट पर भी ध्यान देना चाहिय। पेपर या ग्लास से बने लालटेन बालकनी को डिजाइनर टच देते हैं। बालकनी में आप तरह-तरह की लाइटिंग से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसके बाद पैदा हुआ रोमांटिक माहौल आपके खराब मूड को भी बेहतर बना देगा।
सिटिंग
अगर बालकनी में इतनी स्पेस है कि वहां बैठ सकें, तो छोटी कुर्सियां डालकर चाय की चुस्कियां ली जा सकती हैं। कनोपी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। कई घरों में पुराने छोटे संदूक होते हैं। इन्हें सुंदर से कवर से ढककर बालकनी में सिटिंग अरेंजमेंट तैयार किया जा सकता है।
फेंसिंग
आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक अंदाज की फेंसिंग उपलब्ध हैं। पिलर्स, राट आयरन, ग्लास क्यूब जैसे ढेरों डिजाइनों में तैयार बालकनी को आकर्षक लुक देती हैं।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.