ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 March 2010 »

स्टाइलिश बेड

आजकल लोग आर्डर देकर मनपसंद बेड भी तैयार कराते हैं। जाहिर तौर पर, इनमें जमाने के चलन की बजाय निजी पसंद को तरजीह दी जाती है। इस तरह के बेड ब्रांडेड फर्नीचर के मुकाबले न सिर्फ सस्ते, बल्कि ज्यादा स्टाइलिश भी होते हैं।
लाइफ स्टाइल बदलने के साथ ही बेडरूम में स्टाइलिश फर्नीचर का होना सामान्य बात हो गयी है। पुराने जमाने में शान का माने जाने वाले ऊंचे और बड़े बेड अब फैशन से बाहर हो गये है। उनकी जगह अब लकड़ी और लोहे के काम वाले ट्रेंडी बेड्स ने ले ली है। कम ऊंचाई वाले डबल बेड खासे चलन में है। कम ऊंचाई के अलावा, बेड की अलग-अलग शेप भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब तो गोलाकार बेड भी चलन में है।
डिजाइनर बेड न सिर्फ जगह, बल्कि कम्फर्ट और स्टाइल का भी ध्यान रखते है। कस्टमर्स की बदलती जरूरतों और पसंद को देखते हुए नये-नये स्टाइल के बेड डिजाइन किए जाते हैं। आजकल लोग कम उंचाई वाले बेड ही पसंद करते हैं। ये बेड टीक वुड से बने होते हैं और इनकी सतह पर कई तरह की पॉलिश की जाती है। साइड कैबिनेट और बैकरेस्ट भी लोगों को आकर्षित करते हैं। पहले बैक रेस्ट बड़े होते थे, जिनमें चीजों को रखने के लिए स्पेस होता था, लेकिन अब बैक रेस्ट छोटे और कर्व वाले बनाए जाते हैं, जो ज्यादा आरामदायक होते हैं। बिल्कुल लेटेस्ट फैशन के मुताबिक युवा अब बिना बैकरेस्ट वाले बेड की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।
ऐसे ही डिजाइनों के ब्रांडेड बेड भी अब मार्केट में मौजूद हैं। इन्हें बनाने वाली कंपनियों में गोदरेज राज विलास, ड्यूरियन, उषा लेक्सस, फर्नीचर्स और टोटल फर्नीचर सोल्यूशन हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अभी भी अपनी पसंद और स्टाइल बेड आर्डर देकर बनवाने में ही भरोसा करते हैं। हाल ही में अपना घर डेकोरेट कराने वाले शर्माजी बताते हैं, इंटीरियर डिजाइनर की मदद से मैंने लेटेस्ट डिजाइन और अपनी जरूरतों व आराम के मुताबिक अपने बेडरूम को सजाया। आर्डर देकर बनवाए गए बेड ब्रांडेड की तुलना में सस्ते साबित हुए। इसके अलावा आर्डर देकर बेड बनवाने से हमें अपनी पसंद और स्टाइल के मुताबिक ज्यादा च्वाइस मिल सकी।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.