ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 6 March 2010 »

लोहे को बचाएं जंग से

आयरन से बनी चीजों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए अगर लोहे के बने गेट पर पेंट न किया जाए और लम्बे समय तक इसका इस्तेमाल भी नहीं किया जाए, तो इसके चलने में रूकावट आने लगती है। घर में प्रयोग करने से पहले लोहे की सभी चीजों को पहले रस्ट फ्री ट्रीटमेंट दिया जाता है। लोहे के फर्नीचर को भी जंग से बचाकर रखना चाहिए। जंग न सिर्फ लुक खराब करता है, बल्कि ऐसी चीजों की उम्र भी कम करता है।
क्या है जंग
हर जीच आसपास के एनवार्यनमेंट के प्रति रिएक्ट करती है। इससे उनकी फिजिकल कंडीशन्स में बदलाव आता है। आयरन में भी वातावरण की आक्सीजन के साथ केमिकल रिएक्शन होता है। इस आक्सिडेशन का नतीजा होता है जंग। आयरन और स्टील के अलावा भी कई मेटल्स में इसी कारण जंग लगता है।
बुरा असर
जंग की सतह लोहे के ऊपर बिछ जाती है, जिससे यह उस चीज के साइज को थोड़ा बढ़ा देता है। लोहे का नया सामान स्पेस में बिल्कुल फिट करके लगाया जाता है। जब इसपर जंग नहीं होता, तो यह बिल्कुल आराम से काम करता है, लेकिन जंग के बाद इसका साइज बढ़ जाने से इसके काम करने में परेशानी होती है। अगर दरवाजों पर लोहे के कब्जों में जंग लग जाए, तो दरवाजे आराम से काम नहीं करेंगे। धीरे-धीरे जंग आरिजनल पार्ट से झड़ने लगता है और कुछ समय बाद लोहे की पूरी चीज ही झड़कर बेकार हो जाती है।
बचाव के तरीके
लोहे को जंग से बचाने के लिए इसपर किसी ऐसे केमिकल या मेटल की लेयर लगा देनी चाहिए, जिससे आक्सीजन पार न हो सकती हो। लोहे को जंग से बचाने के लिए उन्हें पेंट करना काफी प्रचलित तरीका है। जिंक की लेयर भी लगायी जा सकती है। जिंक का प्रयोग भी आसान है और यह सस्ता भी होता है। कैडमियम या एल्युमीनियम की लेयर लगाकर भी जंग से बचाव किया जा सकता है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.