ranchiexpress.com   Web       
Home » Sports » 7 March 2010 »

रूस को अपराजेय बढ़त

मास्को, : रूस के मिखाइल यूजनी ने भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले के पहले उलट एकल मैच में आज यहां 6-2, 6-1, 6-3 से हराकर अपनी टीम को 3-1 की अपराजेय बढ़त दिला दी। इसके साथ ही पूर्व चैंपियन रूस ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। दुबई ओपन के उपविजेता और दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी यूजनी ने सोमदेव को अपने ऊपर हावी होने का कोई मौका नहीं दिया और एक घंटे 54 मिनट में लगातार सेटों में जीत दर्ज करते हुए अपनी टीम को अंतिम आठ में पहुंचा दिया। दुनिया के 128वें नंबर के खिलाड़ी सोमदेव अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग वाले यूजनी के समक्ष कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए और पूरे मैच में केवल छह गेम की जीत पाए। दोनों के बीच यह पहला मैच था जिसमें रूसी खिलाड़ी ने पहले सेट में दो बार सोमदेव की सर्विस तोड़कर 33 मिनट में इसे अपने नाम किया।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.