ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Jharkhand » 9 March 2010 »

अपहृत शिक्षक की पत्नी व परिजन बैठे धरने पर

विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत घरटिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के अपहृत शिक्षक नुरुल्लाह की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आज से उनकी पत्नी शमीना खातून सहित परिवार के अन्य सदस्य उपायुक्त आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं।
ज्ञातव्य है कि विगत 12 जनवरी को शिक्षक नुरुल्लाह का अपराधियों ने स्कूल जाने के क्रम में अपहरण कर लिया था। अपहरण के 56 दिन बीत जाते के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध अंतत: उसके परिजनों को धरना पर बैठना पड़ा।
धरनास्थल पर अपहृत की पत्नी शमीना खातून ने कहा कि जब तक हमारे पति की सकुशल बरामदगी नहीं हो जाती तब तक हमारे परिवार के लोग यहां धरना पर बैठे रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दिशा में अगर पुलिस सक्रिय ढंग से कार्रवाई करती तो हमारे शौहर कब के मुक्त हो जाते।
धरना पर अपहृत के पुत्र अकरम राजा, भाई वाली उल्लाह खान, बाका उल्लाह खान, जरीफ खान, बहन मसीरा बीबी, अमीना बीबी गांव के अंसार खान, जया खान, मकसूद खान, हिफाजत खान, सरफू खान, वहीउल्लाह खान सहित कई शिक्षक संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Read 119 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.