ranchiexpress.com   Web       
Home » Miscellaneous » 9 March 2010 »

पहली बार महिला निर्देशक ने जीता ऑस्कर

100वें अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऑस्कर समारोह में भी महिलाएं अलग-अलग रंग में नजर आई। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार समारोह में कैथरीन बिगेलो ने सर्वेश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का पुरस्कार जीत कर नया इतिहास रच दिया। कैथरीन को इराक युध्द की पृष्ठभूमि पर फिल्म ‘द हर्ट लाकर’ में शानदार निर्देशन के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वह आस्कर पुरस्कारों के इतिहास में यह सम्मान पाने वाली पहली महिला निर्देशक बन गई है। बिगेलो के लिए यह जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसमें उनका मुख्य मुकाबला अपने पूर्व पति और जाने माने निर्देशक जेम्स कैमरून से था। कैमरून की फिल्म ‘अवतार’ ने दुनियाभर में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और दर्शकों की खूब वाहवाही भी बटोरी लेकिन आखिर में उन्हें अपनी ही पत्नी से मात खानी पड़ी। ट्रॉफी जीतने के बाद बिगेलो ने कहा कि यह पुरस्कार वह उन महिला और पुरूष सैनिकों को समर्पित करना चाहती हैं। जो इराक, अफगानिस्तान और दुनिया के अन्य हिस्सों में अपनी जान जोखिम में डाल कर लड़ रहे हैं और वे कामना करती है कि वे सही सलामत लौट आएं। कैथरीन की फिल्म ‘हर्ट लाकर’ ने न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता बल्कि सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत छह पुरस्कार अपनी झोली में डाले। बिगेलो ने ऐसे विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई जिस पर बनी कई अन्य फिल्मों को दर्शक और आलोचक नकार चुके थे। अमेरिकी रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स भी इस फिल्म की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.