ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Jharkhand » 10 March 2010 »

महिला पत्रकार समेत सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। जगतबंधु सेवासदन पुस्तकालय महिला मंडल, गुजराती सनातन समाज सहेली, स्पर्श समेत अन्य संस्थाओं के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकार को समझने पर बल दिया। जगतबंधु सेवासदन पुस्तकालय महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया, इसके तहत न्यूज चैनल इटीवी की स्थानीय प्रमुख अनि अमृता, चमकता आईना की इंद्रा मिश्रा, प्रभात खबर की रीमा डे, हिन्दुस्तान की श्वेता सिन्हा को सम्मानित किया गया और महिला मंडल की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर उपस्थित पूर्व सांसद सुमन महतो ने कहा कि महिलाओं के जीवन में कई तरह की मुश्किलें आती हैं, उनका मुकाबला करना चाहिए। काम ही अपनी पहचान बनाने में सहायक होता है। पत्रकार अनी अमृता ने कहा कि महिला और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं, एक दूसरे की सफलता में सहायक होते हैं, पत्रकारिता जीवन में उन्हें इस बात का अनुभव मिलता रहा है।
गुजराती सनातन समाज सहेली की ओर से सामाजिक जीवन में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एचएम नेरुरकर की धर्मपत्नी सुरेखा नेरुरकर ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वसुधा देशमुख (महाराष्ट्र भगिनी मंडल), जया डोकानिया (मारवाड़ी महिला मंच), विजया लक्ष्मी दास (उत्कल एसोसिएशन), तरु गांधी (जैन जागृति), नलिनी मुखर्जी (बंगला महिला मंडल), कमल आंटिया (पारसी स्त्री मंडल), संतोष धूत (महेश्वरी महिला मंडल), अर्चना चौधरी (वाइएमसीए), लक्ष्मी साहू (छत्तीसगढ़ समाज), विनीता साह (गुजराती सनातन समाज) को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेखा नेरुरकर ने कहा कि महिलाएं एक मां, पत्नी, बहन जैसी भूमिकाएं निभाती हैं और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सामाजिक जीवन में आगे बढ़कर काम भी करती है। अगर महिलाओं को सही मौका मिले तो वे कारगर भूमिका निभाने में सफल रहती है। कार्यक्रम का संचालन विनीता साह ने किया। इस अवसर पर सहेली की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।
स्पर्श की ओर से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले महिलाओं को कम्प्यूटर की निशुल्क शिक्षा देने के लिए आंचल संसाधन केंद्र का उद्धाटन झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडे व विशिष्ट अतिथि सुरेखा नेरुकर ने किया। टाटा मोटर्स सामुदायिक सेवाओं की सहायक महाप्रबंधक जयंती पी दत्ता को सामाजिक और पर्या वरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्पर्श शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read 132 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.