ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Jharkhand » 10 March 2010 »

स्व. सकलदेव सिंह के परिवार का अंतर्कलह पहुंचा सड़क पर

बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री तथा कांग्रेस नेता रणविजय सिंह पर उनके अपने चाचा ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। रणविजय के चाचा दून बहादुर सिंह, मनोज सिंह एवं स्व. विनोद सिंह के पुत्र अमृत सिंह ने आज अपने निवास में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में रणविजय के खिलाफ जमकर आग उगले।
मजदूर नेता स्व. सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह के खिलाफ अपने आरोप में उनके दोनों चाचा एवं चचेरे भाई स्व. बिनोद के पुत्र अमृत ने बताया कि रणविजय सिंह की गलत हरकतों और रंगदारी के कारण अब तक सिर्फ उनका खानदान कलंकित हो रहा था लेकिन अब तो पानी सिर से उपर चढ़ गया है। गत 24 फरवरी को रणविजय ने अपने चाचा मनोज सिंह से एक निविदा के एवज में तीन प्रतिशत रंगदारी मांगी। बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या चार अंतर्गत रामकनाली कोलियरी में स्टापिंग के चार लाख के ठीके के मनोज सिंह ने निविदा डाला था। उन्होंने बताया कि उक्त निविदा के एवज में रणविजय ने तीन प्रतिशत रंगदारी न मिलने पर अभियंता से मिलकर उनका निविदा फाड़ डाला। उन्होंने इस संबंध में जोगता थाने में एक सन्हा भी दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि रणविजय के आये दिन के रंगदारी व आतंक से उनका पूरा परिवार तबाह हो चुका है और आज एकजुट होकर मजबूरन विरोध पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि रणविजय, दिग्विजय व उनका एक अन्य भाई विश्वविजय खुलेआम क्षेत्र में रंगदारी करते हैं और बदनामी पूरे खानदान की होती है। उन्होंने कहा कि बिहार जनता खान मजदूर संघ के निर्माण में मजदूर नेता स्व. सकलदेव सिंह के सभी भाइयों का बराबर का सहयोग था और उक्त श्रमिक संघ को चमकाने में उनकी भी बराबर की भूमिका रही है, लेकिन आज उस पर तीनों भाई कब्जा किये हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इस विरोध के कारण आर्थिक रूप से सक्षम रहने की स्थिति में वह उनमें से किसी की हत्या भी करा सकते हैं। इसलिए इस मामले को लेकर वे शीघ्र ही एसपी से मिलेंगे और उनसे यह पूछेंगे कि आखिर किस आधार पर पुलिस ने उन्हें सरकारी सुरक्षा मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सुरक्षा की आड़ में उनका आतंक क्षेत्र में और बढ़ गया है। संवाददाता सम्मेलन में अमृत सहित रणविजय के दोनों चाचा ने सकलदेव हत्याकांड व बिनोद हत्याकांड में भी विभिन्न बिन्दुओं पर रणविजय की खिंचाई करते हुए कई आरोप लगाये। इस प्रकार सिंह मेंशन का विरोधी खेमा मजदूर नेता रणविजय के परिवार में भी अंतर्कलह खुलकर सड़क पर आ गया है।

Read 179 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.