ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Miscellaneous » 10 March 2010 »

भट्ठा मालिक के घर छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार मिले

बिहार में समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के कुवा गांव में एक ईंट चिमनी मालिक के घर देर रात छापेमारी कर पुलिस ने अंतर जिला अपराधी गिरोह के एक सदस्य को गिरफतार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं। पुलिस उपाधीक्षक रोसडा अनुमंडल सैफुउरहमान ने आज यहां बताया कि बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स एस टी एफ की एक टीम ने गांव के ईंट चिमनी मालिक सुरेन्द्र यादव घर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने चिमनी मालिक के रिश्तेदार अमरनाथ यादव को मौके से ही गिरफतार कर लिया जबकि मालिक समेत अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल हो गये। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, तीस कारतूस और लूट की मोटरसाईकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सहरसा जिले के धनौजा धर्मपुर गांव का निवासी है। उसके बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Read 166 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.