ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Jharkhand » 11 March 2010 »

एटीएम में लगी आग से एसबीआई शाखा राख

भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी शाखा में स्थित एटीएम में आज शाम अचानक लगी आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और पूरे बैंक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पूरी एटीएम मशीन जलकर नष्ट हो गयी तथा बैंक भवन भी राख हो गया। यह घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। बताया गया कि आज शाम एटीएम से कुछ ग्राहक पैसे निकाल रहे थे कि अचनाक आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी बैंक का पूरा हिस्सा जलकर बर्बाद हो गया। इस आगजनी में बैंक के कम्प्यूटर सेट, केबिन अति आवश्यक कागजात सहित अन्य सामान जल जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम बैंक परिसर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। आगजनी के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा थी। हालांकि आग कैसे लगी इसके कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंच गये थे।
बताया गया कि आग लगने के दौरान एक विस्फोट भी हुआ। इस संबंध में बैंक अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट का कारण एसी का जलना है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read 213 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.