आडवाणी ने पार्टी सांसदों को चाय पर बुलाया
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी करने का फैसला लेने के साथ ही पार्टी सांसदों में विधेयक को लेकर व्याप्त कथित असंतोष को दूर करने के लिये आज शाम उन्हें पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर चाय पर बुलाया। पार्टी सांसद हुकमदेव नारायण यादव, योगी आदित्यनाथ और पार्टी के मुख्य सचेतक रमेश बैस ने पृथक-पृथक व्यक्तिगत बयानों में महिला आरक्षण विधेयक के कुछ प्रावधानों को लेकर उसका विरोध करने की घोषणा की थी जो गत मंगलवार को राज्यसभा में पारित हो गया।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!