ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Politics » 12 March 2010 »

गुजरात दंगे : नरेन्द्र मोदी के खिलाफ समन

स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार गुजरात दंगों के दौरान हुई कांग्रेस नेता एहसान जाफरी की हत्या के सिलसिले में श्री मोदी को यह समन जारी किया गया है। एसआईटी ने श्री मोदी को 21 मार्च तक जवाब देने का समय दिया है। जांच टीम ने कहा है कि श्री मोदी एसआईटी के सामने पेश हों या फिर चिट्ठी के जरिए अपना जवाब भेजें। एहसान जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी द्वारा कोर्ट में दाखिल की गयी याचिका पर मोदी को यह समन भेजा गया है। वर्ष 2002 में हुए दंगों में अहमदाबाद के गुलबर्ग सोसाइटी में कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी।

Read 164 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.