दर्द देता है दिल का टूटना
दिलके टूटने को लेकर कवि शायरों में जो दर्द चित्रण किया है वह बेमानी नहीं, सही है। वैज्ञानिक भी अब यह स्वीकारते हैं कि किसी कारण से प्रेमी-प्रेमिका में से किसी का दिल टूट जाए तो पीड़ित को शारीरिक चोट जैसी पीड़ा की अनुभूति होती है। अतः यह दर्द दिल भावनात्मक, मानसिक ही नहीं, शारीरिक चोट से दर्द जैसी पीड़ा की अनुभूति मस्तिष्क के माध्ययम से कराता है। यदि अत्यधिक प्यार करने वाला भावुक व्यक्ति प्यार में धोखा खा जाता है तो उसे सामान्य लोगों के सापेक्ष में अधिक गहरी चोट लगती है और बड़े शारीरिक चोट जैसी पीड़ा होती है।


Have your say!