ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Ranchi » 13 March 2010 »

एक महीने में गरीबों को अनुग्रह राशि

उपमुख्यमंत्री और वित्तविभाग के प्रभारी मंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सुखाड़ से प्रभावित अत्यन्त गरीब परिवारों को राज्य सरकार ने मार्च महीने तक 400 रुपये की विशेष अनुग्रह राशि मुहैय्या कराने का निर्णय लिया गया था, इस राशि को संबंधित जिलों के लिए आवंटित कर दिया गया है और एक महीने के अंदर इस राशि को गरीबों को मुहैय्या करा दिया जायेगा। झाविमो के प्रदीप यादव के एक अल्पसूचित सवाल के जावब में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी मंत्री हुसैन अंसारी ने बताया कि इस राशि को संबंधित जिलों में भेज दिया गया है और कुल 1.09 लाख परिवारों को यह सहायता उपलब्ध कराने के लिये 7.40 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन विपक्षी सदस्यों ने सरकार के इस जवाब को चुनौती देते हुए कहा कि कहीं भी इस राशि का वितरण नहीं किया गया है। सरकार को समर्थन दे रहे झाजमं के बंधु तिर्की ने भी कहा कि इस राशि को उपायुक्त के पास भेज दिया गया है, लेकिन अब तक इसका वितरण सुनिश्चित नहीं हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा के रामचंद्र बैठा ने कहा कि उन्होंने खुद दो-तीन स्थानों पर इस राशि का चेक वितरित किया गया है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के अधिकांश सदस्यों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि दो-तीन स्थानों पर चेक वितरित कर फोटो खिंचवा लेने से समस्या का समाधान नहीं हो जायेगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी इस मसले पर सरकार पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी भी उपायुक्त द्वारा इस राशि का वितरण नहीं किया गया है। झाविमो के प्रदीप यादव ने सदन की एक कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की। बाद में उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार एक महीने के अंदर इस राशि के वितरण को सुनिश्चित कर देगी। इसके बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा थम नहीं रहा था, अंत में विधानसभा अध्यक्ष के आग्रह पर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

Read 246 times | 1 Reaction | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

One Comment »

  1. What a DRAMA inside the Assembly, they all r doing just time pass. almost 3 month is going to over to implement a GURUJI Govt. but whre is Progress and where is Planning. they all r just doing for himself not for state, people and poor farmers. this is not a solution to distribute some poor people to 400Rs. please do some permanent solution. they dont want to 400Rs. one time ,they want water ,power and security. so please for ths.
    I m appealing to all Ministers now the time has come to thnk and do somethng for State.
    othr wise a new NAXAL group will come from ur City only. i m goving u the reason .when in city no of umemployement will increase and youth dont have job and they r free no work then they want money for survive his life, so that time NAXAL will take benefit and they will easy to make a new GANG. so please stop CORRUPTION and do some thng for JHARKHAND .

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.