एक लाख भर्तियां करेंगी देसी आईटी कंपनियां
देश के आईटी प्रफेशनल और इससे जुड़े अन्य लोगों के लिए खुश होने की खबर है। पिछले साल मंदी की मार झेल रहीं देश की आईटी कंपनियां अब इससे पार पाते हुए आने वाले महीनों में करीब एक लाख लोगों की भर्तियां करने जा रही हैं।
ग्लोबल लेवल पर लगातार सुधरते जा रहे आर्थिक हालात ने इन कंपनियों को जोरदार भर्ती अभियान का मौका दिया है। भर्तियां फ्रीज करने, छंटनी और सैलरी कट की बुरी यादों से एंप्लॉयी का पीछा छुड़ाते हुए नए सिरे से भर्ती अभियान की अगुवाई देश की दो दिग्गज आईटी कंपनियां- टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज) और इन्फोसिस करेंगी। विभिन्न आईटी कंपनियों द्वारा भर्ती की जो योजनाएं पेश की गई हैं उसके हिसाब से इंडस्ट्री में 98 हजार से ज्यादा रिक्रुटमेंट मुमकिन है। जानकारों के मुताबिक आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े हुए व्यय और आउटसोर्सिंग के लिए सुधरा विदेशी बाजार भर्तियों की मुख्य वजहें हैं।


Have your say!