ranchiexpress.com   Web       
This Rakhi send Rakhi / Gifts to your Brother / Sister in Jharkhand
Home » Ranchi » 14 March 2010 »

जनसंख्या देश के लिए बोझ नहीं, परिसम्पत्ति है : राज्यपाल

राज्यपाल एवं झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष एम.ओ.एच. फारूख ने कहा कि जनसंख्या देश के लिए बोझ नहीं वरन परिसम्पत्ति है।
श्री फारूख ने कहा कि हमारे पास युवा फौज है परन्तु उन्हें अच्छी शिक्षा-दीक्षा देकर उनका इस्तेमाल कर समाज में मूल्यों एवं आदर्शों को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम युवा बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो जनसंख्या हमारे लिए अभिशाप बन जायेगी।
राज्यपाल आज कृषि ग्रामीण विकास केन्द्र, रूक्का में झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद् द्वारा सेंटर की सेविकाओं एवं सहायिकाओं के लिए संचालित प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के कल्याणार्थ कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, इनमें केश कार्यक्रम भी सम्मिलित है, जिसका आधार सेविका, सहायिका है। उन्होंने कहा कि हमारी सेविका, सहायिका भी फौज, सैनिक की तरह है, जो बच्चों के भविष्य को तैयार कर रही है।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव-सह-झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद् के मानद् सचिव ने परिषद् की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं सभी प्रशिक्षणार्थी से प्रशिक्षण के उद्देश्य को सफल बनाने का आग्रह किया, ताकि सामाजिक स्तर में सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षणार्थी के मध्य प्रमाणपत्र भी वितरित किये।
राज्यपाल ने खेलगांव, होटवार स्थित निर्मित विभिन्न स्टेडियमों का निरीक्षण भी किया एवं वहां उपस्थित कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के सचिव आर.एस. वर्मा से राष्ट्रीय खेल के आयोजन के संबंध में से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव सुधीर त्रिपाठी, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक अनुराग गुप्ता भी उपस्थित थे।

Read 73 times | No Reactions | Print This News Print This News | Send to Friend Send to Friend

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.