आगजनी में सौ से अधिक घर स्वाहा
बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड की पिपरिया पंचायत के डिहटोला में आज भीषण आगजनी की घटना में सौ से अधिक घर जलकर नष्ट हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पिपरिया पंचायत में एक घर में अचानक आग लग गयी। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते भीषण रूप घारण कर लिया तथा आसपास के करीब सौ से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के कारण लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान है।

Have your say!