बड़े हमले की साजिश नाकाम
मुम्बई, देश की आर्थिक नगरी मुंबई में एटीएस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है दोनों संदिग्धों की साजिश ओएनसीजी प्लांट समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों को उड़ाने की थी। हालांकि सुरक्षा कारणों से इन दोनों की गिरफ्तारी के अन्य कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। दोनों संदिग्धों को आज मझगांव कोर्ट में पेश किया गया जहां से 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार दोनों संदिग्धों को मुम्बई के पश्चिमी उपनगर से हिरासत में लिया गया है। दोनों के पास से मुम्बई के अहम इलाकों के नक्शे भी बरामद किये गये हैं। इसमें बार्क, न्होवाशेवा का नक्शा भी शामिल है। गिरफ्तार संदिग्धों के नाम अब्दुल लतीफ और रियाज अली बताये गये हैं।
गौरतलब है मुंबई 26/11 और पुणे में हाल ही में हुए पुणे धमाके के बाद से संभावित आतंकी हमलों को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है। खुफिया सूचनाओं में पहले ही लश्कर के दो लोगों के मुम्बई में दाखिल होने की सूचना दी गयी थी। इसी के चलते आज हुई गिरफ्तारी एटीएस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में भी हिजबुल आतंकी रशीद अहमद को दो साथियों समेत एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से अहमदाबाद के प्रमुख स्थलों के फोटोग्राफ्स बरामद हुए हैं। रशीद के साथ पकड़े गये दोनों लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Print This News
|
Send to Friend


Have your say!