ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 1 May 2010 »

खूबसूरत हो छत भी

आमतौर पर हम सभी अपने आशियाने को डिफरेंट और स्टाइलिश लुक देने के लिए समय-समय पर घर का मेकओवर करते रहते हैं। इसके लिए लोग अपने बजट के अनुसार घर के इंटीरियर, फ्लोरिंग, फर्नीसिंग, फर्नीचर, रंग-रोगन, स्टाइलिश लाइट्स आदि पर खूब खर्च करते हैं। इस सारी कवायद में हम सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते हैं, घर की सीलिंग को। सीलिंग पर भले ही सबसे पहले नजर नहीं जाती, इसके इसके बावजूद यह भी घर के इंटीरियर का अहम हिस्सा होती है। अगर इस ओर भी थोड़ा ध्यान दिया जाए, तो घर का लुक ही बदल जायेगा। अधिकतर सीलिंग वॉल को सफेद रंग से रंगा जाता है, लेकिन आप इससे बोर हो गय हैं, तो कुछ अलग हटकर भी ट्राई कर सकते हैं।
रंगों से बदलें लुक
अगर सीलिंग वॉल पर घर की दीवारों से हल्का रंग किया जाये, तो यह सुन्दर लगेगा। अगर कमरे की दीवारों पर हल्का बैंगनी (मोव) रंग है, तो इस कमरे की छत पर हल्का भूरा या पीला रंग खूब फबेगा। कमरे की छत और दीवारों पर डिफरेंट कलर स्कीम क जरिए आप दे सकत हैं अपने आशियाने को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक।
कुछ खास रंग
कमरे की सीलिंग और दीवारों पर तरह-तरह की कलर स्कीम अपना सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि कमरा वार्म और रोशनीदार लगे, तो कमरे की छत पर पीला या नीला रंग कराने चाहिए। कमरे की छत और फर्श के बीच सामान्य से ज्यादा अन्तर हो, तो सीलिंग पर गहरे रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए, जैसे : डार्क ब्लू, पर्पल और ग्रीन आदि। यह सच है कि हर रंग का इनसान और माहौल पर खासा असर होता है, जैसे : बेडरूम की छत पर हल्का आसमानी रंग माहौल को रूमानी बनाने के साथ-साथ पति-पत्नी में प्यार वगैरह को बढ़ाता है। इसी तरह, बच्चों के कमरे के छत पर रंग-बिरंगे रंग जैसे : पीला, नारंगीस हरा और लाल बच्चों को हरदम खुश बनाए रखते हैं।
प्लास्टर आफ पेरिस
कमरे की सीलिंग को खूबसूरत बनाने के लिए पी.ओ.पी. (प्लास्टर आफ पेरिस) का प्रयोग भी काफी चलन में है। इसके प्रयोग से कमरे की छत खूबसूरत हो उठती है। पीओपी का इस्तेमाल किसी एक्सपर्ट से ही करवाना चाहिए, जो छत पर सुन्दर और बारीक डिजाइन उकेर सके। अगर आपका बजट कम है और छत पर पी.ओ.पी. की डिजाइनिंग कराना संभव नहीं है, तो कम से कम पी.ओ.पी. की प्लेन कोटिंग जरूर कराएं। इससे दीवारों पर पेंट एकसार लगेगा और छत पर आयेगा रॉयल टच।
एक्सेसरी पर ध्यान दें
आजकल बाजार में सीलिंग वॉल के लिए तरह-तरह की एक्सेसरीज उपलब्ध हैं, जैसे : शैंडेलियर, मरकरी लाइट, सजावटी पंखे आदि। अगर आप कमरे की छत पर पी.ओ.पी. नहीं कराना चाहते, तो कई तरह के दूसरे विकल्प भी उपलब्ध हैं, जैसे : वुडेन, बैम्बू, सिरेमिक टाइल्स, वॉलपेपर आदि।
क्रिएटिविटी का इस्तेमाल
थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप अपने घर को डिफरेंट और नया लुक दे सकते हैं, जैसे : पी.ओ.पी. हुई छत के किनारों पर कांच के छोटे-छोटे रंग-बिरंगे टुकड़े छत को अलग लुक देंगे और कमरे की साइज बड़ा नजर आयेगा। इसके अलावा, विभिन्न पेंट कम्पनियों ने तरह-तरह के डिजाइनर पेंट लॉन्च किए हैं, जिनसे दीवारें ही नहीं, बल्कि सीलिंग पर भी नये रंगों और कलाकृतियों को उकेरा जा सकता है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.