ranchiexpress.com   Web       
Home » Ranchi » 17 May 2010 »

एचएमटी बेंगलुरू का प्रतिनिधिमंडल आज आयेगा

एचएमटी बेंगलुरू का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कल एचईसी दौरे पर आयेगा। अगले दिन 18 मई को एचएमटी बेंगलुरू की दो इकाइयों के कार्यकारी निदेशक भी एचईसी आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दल एचईसी के द्वारा एचएमटी की टूल शॉप के अधिग्रहण की योजना पर विचार-विमर्श करेगा।
उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के इन दोनों प्रतिष्ठानों के बीच हाल के महीने में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये हैं। विदित हो एचएमटी बेंगलुरू की जांच यूनिटें हैं। जो वर्तमान में घाटे में चल रही हैं। भारी उद्योग मंत्रालय के विशेष प्रयास से इस कंपनी को नया जीवन देने के प्रयास किये जा रहे हैं। एचएमटी बेंगलुरू को बीआईएफआर ने बीमार उद्योग की श्रेणी में रखकर बंद करने का आग्रह किया है। इस कंपनी में लगभग 3600 कामगार हैं, जिनका वेतन वर्ष 1997 से पुनरीक्षण नहीं हुआ है। इस क्रम में पूर्व में एचईसी के उच्च प्रतिनिधिमंडल ने एचएमटी बेंगलुरू का दौरा कर निगम की वर्तमान स्थिति, मानव शक्ति, कार्यादेश, आर्थिक स्थिति, घाटा प्रोन्नति पालिसी एवं कार्य संस्कृति सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों की जानकारी ली थी। इसी क्रम में एचएमटी बेंगलुरू का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एचईसी के दौरे पर आ रहा है। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच दोनों कम्पनियों को एक करने एवं एचईसी द्वारा एचएमटी को अधिग्रहण सहित अन्य विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद अंतिम रिपोर्ट भारी उद्योग मंत्रालय को भेजी जायेगी। कार्यवाही पूरी होने के बाद भारी उद्योग मंत्रालय, दिल्ली द्वारा स्पष्ट निर्देश निर्गत किया जायेगा। हालांकि एचईसी के सीएमडी जी.के. पिल्लई इस योजना को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि योजना के आकार ग्रहण करने से दोनों कम्पनियों का भला होगा। जबकि एचईसी इसके बाद छोटे से लेकर बड़े मशीन टूल्स निर्माण करने की क्षमता प्राप्त कर लेगा।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.