कमरे का मेकओवर
सुंदर सुसज्ज्ाित घर में रहना आखिर किसे पसंद नहीं आता? पर आप कहीं यह सोचकर तो परेशान नहीं हो रहे कि घर के मेकओवर के लिये मोटी रकम और ढेर सारा समय चाहिये। बेशक, बढ़िया इंटीरियर डिजाइनिंग के लिये इन दोनों चीजों की जरूरत होती है, लेकिन कम बजट में भी सुंदर इंटीरियर किया जा सकता है।
फर्नीचर की जगह बदलें
आमतौर से फर्नीचर को दीवार के साथ सटाकर रखा जाता है। आप पुराने ढर्रे से बाहर निकलें और कुछ क्रिएटिव करें, जैसे लिविंग रूम में डाइगोनल या एल शेप में सोफा रखें।
पेंट से बदले लुक
दीवार को रंगने से पहले ध्यान रखें कि वह रंग कमरे के फर्नीचर और फर्निशिंग से मेल खाता या कंठरास्पिंड हो। अंत में रंगने के बाद उसपर तरह-तरह के आर्टवर्क सजाएं, जैसे : इंडियन हैंडीक्राप्ट, मार्डन पेंटिंग, वाल हैगिंग आदि।
हरियाली को अपनाएं
घर के अंदर हो या बाहर, हरियाली पर्यावरण को स्वच्छ कर माहौल को तरोताजा करती है। आप घर का लुक बदलने के लिये हरियाली को भी अपना सकते हैं। इसके लिये घर में कई तरह के इंडोर प्लांट रख सकते हैं। अगर आपके पास इंडोर प्लांट का रखरखाव करने का समय नहीं है, तो ऐसे में आर्टिफिशियल प्लांट आपके लिये बेहतर आप्शन रहेंगे। माना कि इससे वातावरण को प्रेश नहीं होगा, पर इनका हरा रंग आंखों को शांति देगा और घर का लुक भी बदल जायेगा।
कारपेट जरूर बिछाएं
अगर आप अपने घर में बिछे पुराने कारपेट से बोर हो गये हैं, तो इन्हें बदल डालिये। जाहिर है, इससे इंटीरियर में भी नयेपन का अहसास होगा। कोशिश करें कि अगर आपने कमरे में ब्राइट रंग कराया है, तो ऐसे में कारपेट लाइट शेड और बड़े-बड़े फ्लोरल प्रिंट वाला ही खरीदें।
फर्नीशिंग पर ध्यान दें
फर्नीशिंग और अपहोस्टी का इंडीरियर डेकोरेशन में खासा महत्व होता है। मौका कोई भी हो, इस ओर पूरा ध्यान देना चाहिये। इनके बदले ही घर का लुक ही बदल जाता है। घर में रायल टच लाने के लिये सैटिन या सिलक के फर्नीशिंग और अपहोस्ट्री का प्रयोग करें।
लाइटिंग बदलें
घर को सुंदर दिखाने में लाइटिंग का खासा योगदान रहता है। पुराने लैम्प शेड्स को बदलें और इनके बदले आर्टिस्टक और फैशनेबल शेड का इस्तेमाल करें। कमरे को अच्छा लुक देने के लिये मरकरी लाइट, फ्लोरेसंट लाइट और बल्ब का प्रयोग करें।


Have your say!