मैनेज कीजिए घर का सामान
गैरजरूरी सामान पर बरहमी
बड़े शहरों में जगह की सबसे ज्यादा प्राब्लम होती है। सामान ज्यादा होता है और रखने के लिए जगह हमेशा कम। घर चाहे दो बेडरूम का हो या तीन, जगह के हिसाब से सामान मैनेज करना कई परिवारों के लिए बड़ा चैलेंज है। ऐसे में आपको थोड़ा पक्के इरादों वाला बनना होगा। जो भी सामान गैरजरूरी है, उसे घर से बाहर कर दीजिए। ऐसी पुरानी चीजें काम की तो नहीं होती, लेकिन हम उन्हें फेंकने से न जाने क्यों परहेज करते हैं। घर के इस कचरे को फेंकने का पक्का इरादा बनाकर देखिए, अलमारियों से कई पुराने कपड़े कम हो जाएंगे और बक्से भी हल्के हो जाएंगे। घर में काफी सामान ऐसा भी होता है, जो कभी-कभी ही इस्तेमाल होता है। मसलन, दीवाली के दौरान लगाए जाने वाली लाइटिंग…इस्तेमाल के बाद इसे रखने के लिए एक जगह तय कर लीजिए। इस तरह का सामान आप अगर वक्त रहते मैनेज कर लेंगे, तो इसकी भी सही देखरेख हो जाएगी। इसके अलावा यह सामान बाकी दिनों में घर में अस्त-व्यस्तता नहीं बढ़ाएगा।
सब कुछ सही जगह पर
कम जगह होने पर कुछ सामान को कहीं समेटना संभव नहीं होता। इसमें रोजमर्रा का सामान सबसे खास है। मसलन रसोई को ही लें…यहां का सामान रखने में अगर रैंक नाकाम होता जा रहा है, तो दीवार पर हुक लगाकर फ्राइंग पैन जैसे सामान सही जगह पर सहेज जा सकते है। घर में कुछ ऐसा सामान भी होता है, जिसे आप दिन कड़ा करने के बाद भी नहीं फेंक पाते। मिसाल के तौर पर वे खिलौने, जिनके साथ आपके बच्चो का बचपन बीता है। ऐसे में आप इन गुड्डे गुड़ियों को अलमारी या पदों के पैलमेंट के ऊपर सजा सकते हैं। किताबों, कैसेट और सीडी को आप डिस्पले वाले शेल्फ में सहेज सकते हैं। वे बिखरेंगे नहीं और ढूंढना भी आसान रहेगा।
कमरे को रखें सलीके से
यह फंडा बड़े और छोटे दोनों ही तरह के घरों में सटीक बैठता है। मान लीजिए, आपका घर काफी छोटा है, तो ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बेडशीट हल्के रंग की इस्तेमाल करें। यह सही तरह से बिछी रही हो और तकिए बेड के दोनों सिलवट वाली चादर कमरे को खुला लुक देगी। इसके साथ ही पदों का रंग भी लाइट हो। फ्लोरल प्रिंट वाले पर्दे खूब फबते हैं।
सबको सिखाएं मैनेजमेंट
सुनने में शायद यह बात कुछ अजीब लगे, लेकिन घर का मैनेजमैंट हर किसी को सिखाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कोई भी सामान जगह-जगह बिखरा नहीं रहेगा। इसके अलावा, आपको कोई भी सामान जरूरत के समय खोजना नहीं पड़ेगा। इसके लिए आपको घर पर सिर्फ कुछ नियम बनाने होंगे, जिन्हें घर का हर सदस्य अपनाए। इन नियमों के तहत रोजाना पुराने अखबार घर के एक कोने में सलीके से रखें, जहां किसी की नजर न जाए, कपड़े यहां वहां न फेंके, जूते हमेशा शू रैक में रखें, गंदे कपड़े मशीन में रख दें, जिसमें वे बिखरे-बिखरे न नजर आएं, अलमारी में सारा सामान सही तरीके से रखा हो, ताकि जब भी आपको कुछ चाहिए हो तो वह आसानी से मिल जाए, ड्रेसिंग टेबल पर जरूरत का समान टेबल के स्थान पर ड्रेसिंग टेबल के दराज में रखें।


Have your say!