आयकर विभाग को 30,000 कर्मचारियों की जरूरत
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अपने कामकाज को ठीक तरीके से चलाने के लिए तत्काल 30,000 कर्मचारियों की जरूरत है। वित्त मंत्रालय के एक सीनियर ऑफिशल ने कहा, रेवेन्यू कलेक्शन को प्रभावित होने से बचाने और करदाता को सेवाएं देने के लिए विभाग को तत्काल 22,000 कर्मचारियों की आवश्यकता है। इसके अलावा 8,000 खाली पदों को भी तुरंत भरे जाने की जरूरत है। आयकर विभाग के स्वीकृत पदों की संख्या 58,000 है। इनमें से 8,000 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को 4,000 अधिकारियों, 2,000 आकलन अधिकारियों, 4,000 इंस्पेक्टर्स, 12,000 टैक्स असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य सहयोगी स्टाफ की जरूरत है। साथ ही, विभाग को 2,000 आरक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता है। विभाग को तीसरे पक्ष तंत्र मसलन सालाना सूचना रिटर्न (एआईआर) और केंद्रीय सूचना शाखा (सीआईबी) के जरिए जुटाए गए भारी डाटा को संभालने के लिए और कर्मचारियों की जरूरत है।


Have your say!