कॉलेज प्रोफाइल, किरोड़ीमल कॉलेज
किरोड़ीमल कॉलेज एक्स्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। कॉलेज की डांस सोसायटी ने देशभर में अलग-अलग कम्पिटीशंस में परफॉर्म किया है। कॉलेज की ड्रामा और डिबेटिंग सोसायटी भी काफी फेमस हैं। पिछले साल कॉलेज में विदेशी छात्र असोसिएशन बनी हैं। कॉलेज में 179 छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा है। अमिताभ बच्चन, नवीन पटनायक, सतीश कौशिक, जी.पी. कोइराला, सिध्दार्थ सूर्यकांत इस कॉलेज में पढ़ी कुछ जानी-मानी हस्तियां हैं। कॉलेज का प्लेसमंट सेल भी काफी ऐक्टिव है। इस कॉलेज में एक लाइब्रेरी के अलावा तीन कंप्यूटर लैब्स भी हैं। प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार का कहना है कि कॉलेज इस साल योग को भी अपने कोर्स में लाना चाहता है। इसके अलावा 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रग्बी के प्रैक्टिस मैच भी कॉलेज में ही खेले जाएंगे। जिसके लिए कॉलेज के ग्राउंड को रिनोवेट करने की तैयारी की जा रही है। यह कॉलेज 1954 में बना था। यह कॉलेज नॉर्थ कैंपस के सबसे अच्छे कॉलेज में से एक है। पढ़ाई के साथ-साथ अपनी कल्चर सोसाइटी के लिए भी ये कॉलेज बहुत जाना चाहता है।
फेमस पासआउट्स : अमिताभ बच्चन, नवीन पटनायक, सतीश कौशिक, जी.पी. कोईराला
कल्चर सोसायटी : कॉलेज की अपनी डांस, म्यूजिक, डिबेट, फाइन आर्ट्स सोसायटी है। सभी सोसायटी डीयू की बेस्ट सोसाइटियों में से एक है।
कैंटीन : कॉलेज की कैंटीन में एक साथ 200 लोगों के बैठने की कपैसिटी है। कमला नगर कॉलेज के बिल्कुल पास ही है तो खाने के और ऑप्शनस के लिए वहां का जायका भी लिया जा सकता है।
प्लेसमेंट सेल : कॉलेज की प्लेसमेंट सेल स्टूडंट्स को बड़े कॉर्पोरेट्स के साथ काम करने का अवसर देती है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों से ही बड़ी कंपनियां यहां से स्टूडंट्स को अपने यहां जॉब देती हैं।
हॉस्टल : कॉलेज में सिर्फ बॉयज़ हॉस्टल है, साथ ही गर्ल्ज हॉस्टल खोलने की योजना अभी चल रही है। हॉस्टल में 89 कमरे है जिसमें 179 स्टूडंट्स रह सकते हैं। हॉस्टल में एडमिशन मेरिट बेसिस पर होता है।
लास्ट कट ऑफ : कॉलेज की बीए ऑनर्स इंग्लिश की कट ऑफ 83 प्रतिशत और बीकॉम पास की 91 प्रतिशत गई थी।
क्या है खास : कॉलेज की खास बात इसकी कल्चर सोसाइटी है। कॉलेज की सिर्फ एक ही सोसाइटी फेमस नहीं है बल्कि अपनी-अपनी फील्ड में सभी सोसाइटी जानी जाती हैं।
पॉपुलर कोर्स : बीए ऑनर्स इकनॉमिक्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश, बीए ऑनर्स जिऑग्रफी, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स हिस्ट्री, बीए ऑनर्स मैथ्स, बीए ऑनर्स फिलॉसफी, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस, बीए ऑनर्स संस्कृत, बीए ऑनर्स उर्दू, बीए प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम पास, बीएससी ऑनर्स बॉटनी, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री, बीएससी ऑनर्स मैथ्स।


Have your say!