एडमिशन अलर्ट एफटीआईआई, पुणे
पुणे में स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया अपने यहां फिल्म व टेलीविजन से जुड़े विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है। इनमें निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, साउंड रिकॉर्डिंग व साउंड डिजाइन, एडिटिंग, आर्ट डायरेक्शन एंड प्रोडक्शन डिजाइन, एनिमेशन व कंप्यूटर ग्राफिस तथा फीचर फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग में तीन साल के पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।
योग्यता : निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, ऐक्टिंग तथा फीचर फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। ऐसे स्नातक डिग्रीधारी छात्र जिनकी हायर सेकंडरी स्तर की पढ़ाई में भौतिकी भी एक विषय के रूप में शामिल रहा हो, वे साउंड रिकॉर्डिंग व साउंड डिजाइन के पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिजाइन कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के पास आर्किटेक्चर/पेंटिंग/एप्लाइड आर्ट्स/स्कल्पचर/इंटीरियर डिजाइन में डिग्री होनी चाहिए। एनिमेशन व कंप्यूटर ग्राफिक्स के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसमें फाइन आर्ट्स डिप्लोमाधारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया : आप निम्न पते पर 2000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (जो लेखाधिकारी, एफटीआईआई के पक्ष में देय हो) भेजकर डाक द्वारा आवेदन पत्र व प्रॉस्पेक्टस मंगा सकते हैं। ड्राफ्ट निम्न पते पर भेजें :-
कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, एफटीआईआई
लॉ कॉलेज रोड, पुणे, अंतिम तिथि : 15 जून


Have your say!