ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 12 June 2010 »

असिस्टेंट कमांडेंट पद (CPF), आपकी अभिलाषाओं को पूरा करेगा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण एवं निर्देशन में कार्यरत केन्द्रीय पुलिस बल देश की अंतरिम एवं देश की सीमा की सुरक्षा करने का दायित्व निभाते हैं। साथ ही यह देश के मान-सम्मान एवं गरिमा, एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाए रखने कार् कत्तव्य पूरा करते हैं। केन्द्रीय पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) के पद की भर्ती होती है। इसके अंतर्गत बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी एवं एसएसबी की कुल 593 रिक्तियां भरी जाने की व्यवस्था है। यह परीक्षा आमतौर पर अक्तूबर में देश के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाती है। इन रिक्तियों के लिए सिर्फ भारत के नागरिकों को ही अवसर दिया जाता है, परन्तु वे व्यक्ति जिन्होंने भारत सरकार से लिखित रूप से सहमति प्राप्त कर ली हो, आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
केन्द्रीय पुलिस बल के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षण के अन्तर्गत एससी एवं एसटी की 5 वर्ष ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एवं असैनिक केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट की व्यवस्था है।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता
मान्यताप्राप्त शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता प्राप्त होनी अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
यह प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होती है- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा मानदंड परीक्षण और साक्षात्कार
लिखित परीक्षा ः इसमें दो प्रश्न पत्र शामिल हैं और इसके प्रत्येक पेपर के लिए 2 घटें का समय निर्धारित किया गया है।
प्रश्न पत्र प्रथम ः इस प्रश्न पत्र में ओब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होंगे। इस पेपर में कुल 125 प्रश्न होंगे और इसके लिए 250 अंक निर्धारित हैं। इस पेपर में उम्मीदवार की सामान्य योग्यता एवं बुध्दिमता का परिक्षण किया जाएगा।
निगेटिव मार्किंग की जाएगी
प्रश्न पत्र में सामान्य मानसिक योग्यता से पंद्रह से बीस प्रश्न, सामान्य विज्ञान से पच्चीस, भारतीय इतिहास से पांच से दस, भारत एवं विश्व के भूगोल से पंद्रह से बीस भारतीय राजव्यवस्था से दस से बारह, भारतीय अर्थव्यवस्था से पांच से आठ प्रश्न, राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार एनसीई आरटी की छठी से बारहवीं तक की पुस्तकों को आधार बना तैयारी करें तो सफलता की अधिक उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ ही एक दैनिक न्यूज पेपर का नियमित अध्ययन भी समसामयिक घटनाओं से पूछे जाने वाले प्रश्नों को हल करने में सहायक सिध्द होगा।
प्रश्न पत्र द्वितीय ः इस पेपर में कुल 150 अंक निर्धारित हैं, जिसमें निबंध 60 अंकों का, संक्षेपण लेखन 40 अंको का एवं कम्प्रिहेशन 50 अंकों का पूछा जाएगा। उम्मीदवारों के लिए निबंध हिन्दी या अंग्रेजी में लिखने का विकल्प उपलब्ध होगा, परन्तु संक्षेपण एवं कम्प्रिहेशन को अंग्रेजी माध्यम में ही लिखने की अनुमति होगी।
दूसरा चरण
लिखित परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक लाने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टैस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से 100 मीटर दौड़ क्रमशः 16 सेकेण्ड एवं 18 सेकेण्ड में, लंबी कूद क्रमशः 3ः5 मीटर में एवं 4 मिनट में, लंबी कूद क्रमशः 3.5 मीटर एजवं 3 मीटर, ऊं ची कूद क्रमशः 1.05 मीटर एवं 0.90 मीटर पुरूष एवं महिला उम्मीदवारों से सम्पन्न करने की उम्मीद की जाएगी। फिजिकल टेस्ट क्वालिफाई करने पर ही मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आयोग द्वारा द्वारा निर्धारित समय पर बुलाया जाएगा।
साक्षात्कार
व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 200 अंक निर्धारित हैं। यह आपके सफलता का निर्धारक हो सकता है। अतः कुछ बातों का अनुकरण कर उम्मीदवार साक्षात्कार में अच्छे अंक ला सकते हैं जैसे उचित ड्रेस पहन कर इंटरव्यू बोर्ड के समझ जाएं, अपने बाह्य व्यक्तित्व को संवारे, कम बोलें परन्तु उचित उत्तर दें। सदस्यों के प्रश्नों को ध्यानपूर्वक सुनें, अपना उत्तर दें। सदस्यों के प्रश्नों को ध्यानपूर्वक सुनें, अपना उत्तर संयम एवं शिष्टता से दें, आपके उत्तर में आत्मविश्वास एवं उत्साह झलकता हो, अपनी भाषा का ध्यान रखें, स्वभाविक रहने का प्रयास कर उम्मीदवार साक्षात्कार में निश्चित रूप से अंक लाकर अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
(लेखक सचदेवा कॉलेज के निदेशक हैं)

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.