ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 3 July 2010 »

पेशेवर देंगे सलाह

अफोर्डेबल हाउसिंग के कारण बढ़ती मांग, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इस जैसे कई कारणों ने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के निर्माण में काफी तेजी ला दी है। अगर इनवेस्टरों को छोड़ दें, तो होम लोन के बगैर घर खरीदना संभव नहीं होता। वैसे भी यह समय एंड यूजर्स का है। एंड यूजर्स के लिये हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ रही है, तो उसी के साथ होम लोन की डिमांड भी तेज हो रही है। होम फाइनेंस से जुड़े तमाम कानूनी और नियम-कायदे वाले पहलुओं को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिये राष्ट्रीय आवास बैंक एक अहम कदम उठाने जा रहा है। एनएचबी की योजना ऐसे होम लोन एडवाइजर्स तैयार करने की है जो होम लोन को लेकर ग्राहकों को सचेत कर सकें। इसके लिये काउंसिलर्स की ट्रेनिंग का प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के प्रसार के लिये शीर्ष संस्था के रूप में काम करने वाले एनएचबी का मानना है कि होम लोन काउंसिलर्स के सक्रिय होने से होम लोन मार्केटिंग में ज्यादा पारदर्शिता आयेगी। काउंसिलर्स की उपलब्धता होने पर होम लोन आप्लकेंट्स लोन का चेक लेने से पहले अपने सभी सवालों का जवाब आसानी से पा सकेंगे।
सर्टिफिकेट कोर्स
‘दि इंडियन इंस्टिट्यूशन आफ बैंकिग एंड फाइनांस ने एनएचबी के साथ मिलकर इस फील्ड में एक कोर्स शुरू किया है। इसका उद्देश्य प्रोफेशनल और इंडिपेंडेंट एडवाइजर तैयार करना है। इससे होम लोन फील्ड की पर्याप्त जानकारी रखने वाले प्रोफेशनल्स की लंबी कड़ी तैयार हो सकेगी। यह कोर्स पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को एनएचबी की ओर से सर्टिफाइड इंडिपेंडेंट मार्गेज काउंसिलर्स/एडवाइजर’ का टाइटिल दिया जायेगा।
ये एडवाइजर डायरेक्ट सेलिंग एजेंट्स की तरह काम करेंगे और लोन प्राडक्ट्स की मार्केटिंग नहीं करेंगे। वे लोन से जुड़ी तमाम बातों को लेकर सिर्फ सलाह देंगे। इनमें विभिन्न प्रकार की फीस, लोन लेने की प्रक्रिया, टैक्स प्लानिंग, कानूनी मुद्दे, मार्गेज प्रोपर्टी वैल्यूशन इत्यादि पर सलाह देना शामिल है। आईआईबीएफ का सर्टिफिकेशन कोर्स इन मुद्दों पर एडवाइजर्स को ट्रेंड करेगा। इस कोर्स का उद्देश्य न सिर्फ मौजूदा बैंकिंग प्रोफेशनल्स को ट्रेंड करना है बल्कि होम लोन एडवाइजर्स के रूप में करियर बनाने के इच्छुक प्रेश ग्रैजुएट्स को भी इस कोर्स का लाभ मिलेगा।
डिप्लोमा कोर्स
आईआईबीएफ नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ मिलकर होम लोन एडवाइजर्स के लिये एक डिप्लोमा कोर्स भी शुरू करने जा रहा है। इससे लोन लेने वाले व्यक्तियों के पास भी फैसला लेने से पहले ज्यादा जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस डिप्लोमा कोर्स के स्टूडेंट्स को दो पेपर्स से गुजरना होगा, जो होम लोन प्रक्रिया और काउंसिलिंग पर आधारित होंगे। इसके पेपर साल में दो बार (जून और दिसम्बर) आन लाइन तरीके से कराए जाएंगे। इस डिप्लोमा कोर्स को पूरा करने वाले युवाओं को इंडिपेंडेंट मार्गेज काउंसिलर्स/एडवाइजर्स कहा जायेगा।
बैंक फोरम
होम लोन मार्केटिंग और काउंसिलिंग के फील्ड को लेकर नैशनल हाउसिंग बैंक काफी गंभीर नजर आ रहा है। काउंसिलिंग प्रोफेशनल के लिये बाकायदा कोर्स तैयार करने के अलावा मार्केटिंग पर लगाम कसकर रखने की भी पूरी तैयारी की गयी है। इसके लिये एनएचबी विभिन्न बैंकों के साथ मिलकर एक ज्वाइंट फोरम बनाने जा रहा है। यह होम लोन मार्केटिंग प्रैक्टिस पर नियंत्रण के लिये सेल्फ रेगुलेट्री आर्गेनाइजेशन के रूप में काम करेगा। इस कदम को लंबे समय से रीयल एस्टेट में पारदर्शिता की बाट जोहने वालों के लिये एक कदम आगे की ओर कहा जा सकता है। होम लोन मार्केटिंग के लिये भी किसी नियंत्रण एजेंसी के होने से उपभोक्ताओं को लोन लेने से पहले एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, प्रोफेशनल सलाह मिल सकेगी।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.