लक्जरी होम का क्रेज
लग्जरी हाउसिंग यानी सम्पूर्ण सुविधाओं के साथ रिहायशी का बाजार तेजी से पांव फैलाने लगा है। मंदी की मार खत्म होने को है। हालांकि अफोर्डेबल यानी किफायती होम का भी बाजार अच्छी स्थिति में है। अब जरूरतमंद यानी एंडयूजर्स मार्केट को ‘अभी नहीं बाद में’ का जुमला बंद करना होगा। क्योंकि कीमतों में तेजी का रूझान है जो शीघ्र ही रफ्तार पकड़ेगा। महंगे मकान सिर्फ बिल्डर्स या डेवलपर्स ही नहीं बना रहे हैं, बल्कि सरकारी संस्थाएं भी इसमें शामिल हो रही है। इसका ठोस उदाहरण है नोएडा अथारिटी, जो सेक्टर 135 और 350 में डुप्लैक्स फ्लैट्स लांच करने वाली है। कीमत होगी एक करोड़ आठ लाख रुपये लगभग। फ्लैटों की कीमत 180 वर्गमीटर प्लाट साइज को आधार मानकर तय की गयी है। रजिस्ट्रेशन एकाउंट भी 10 लाख रुपये हो सकते हैं। नोएडा एक्सटेंशन में लक्जरी अपार्टमेंट्स की मांग काफी हो रही है। डेवलपरों द्वारा प्रोजेक्ट लांचिंग में ही 100 फीसडी बुकिंग हो रही है। प्रतिष्ठित आम्रपाली समूह स्मार्टसिटी ला रही है। लीजर वैली में 1825 वर्गफुट का फ्लैट 65 लाख रुपये में है। महागुण इंडिया ने सेक्टर 78 में महागुण मार्डन में 50 लाख से 1.20 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट पेश किये हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अब मंदी खत्म हो रही है, लोगों की क्रय क्षमता में काफी सुधार हुआ है। महंगे मकान बन रहे हैं और पूरी रफ्तार से बिक भी रहे हैं। क्वालिटी प्रोडक्ट लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. ऐसे में एंड यूजर्स को भी अच्छे मकान मिलने का फायदा होगा। यूनिटेक ने गुड़गांव के हारमनी में 1795 से 3486 वर्गफुट के दो तीन, चार बीएचके अपार्टमेंट की शुरूआत 86.2 लाख रुपये से है। एसएस समूह के सेक्टर 50 में बन रहे हिबिस्कस में कीमत कम से कम दो करोड़ रुपये हैं। अब चार और पांच बेडरूम फ्लैट्स की मांग तेजी से हो रही है। अब 60 फीसदी किफायती बाजार और 40 फीसदी लक्जरी बाजार का अनुपात है। सुपर लक्जरी के साथ किफायती लक्जरी यानी दोनों ब्रांड बन रहे हैं। बेहतर लोकेशन पर प्रोजेक्ट आ रहे हैं। रांची के कई इलाकों में लक्जरी अपार्टमेंट बन रहे है। कांके रोड में करोड़ रुपये से ऊपर के अपार्टमेंट बन रहे हैं। मांग भी काफी है। बरियातु रोड, अशोक नगर, एचबी रोड, अपर बाजार, बाड़ालाल स्ट्रीट आदि में भी लक्जरी अपार्टमेंट बन रहे हैं।


Have your say!