बिजली बोर्ड के चार अभियंताओं का तबादला
रांची विद्युत आपूर्ति प्रक्षेत्र में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। श्री सिंह को टीआरडब्ल्यू राची में पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में विद्युत बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोकर में पदस्थापित सहायक अभियंता जीतेंद्रनाथ का तबादला गोड्डा कर दिया गया है। बोर्ड मुख्यालय में पदस्थापित सहायक अभियंता संजय कुमार को कोकर में पदस्थापित किया गया। इसी तरह चुटिया में पदस्थापित कनीय अभियंता सीताराम का तबादला मेदिनीनगर किया गया है।
चंद्रशेखर गुप्ता विद्युत बोर्ड के सदस्य तकनीकी बने
राज्य सरकार ने चंद्रशेखर गुप्ता को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का सदस्य (तकनीकी) के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य के ऊर्जा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक श्री गुप्ता एनटीपीसी के अधिकारी हैं।

Have your say!