ranchiexpress.com   Web       
Home » Politics » 26 July 2010 »

बंधु तिर्की झाजमं के केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

आदिवासी-मूलवासी की राजनीति को स्थापित करने तथा राज्य के पुर्ननिर्माण में आगे बढ़ो के संकल्प के साथ आज झारखंड जनाधिकार मंच (झाजमं) का दो दिवसीय महाधिवेशन संपन्न हुआ। महाधिवेशन गोस्र थियोलाजिकल हाल में आयोजित की गयी थी। महाधिवेशन के दूसरे दिन आज मांडर के विधायक बंधु तिर्की को निर्विरोध रूप से झाजमं का केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा कर्नल एल.एम.एन.शाहदेव को मंच के सलाहकार परिषद का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
उन्होंने मंच के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा सौंप दिया। महाधिवेशन को संबोधित करते हुए विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य अलग करने वाले क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को भी यह नहीं पता कि उन्होंने झारखंड किसके लिए मांगा था। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी मंच की है। उन्होंने कहा कि आज पूंजीपति, माफिया, कारपोरेट, गठजोड़ राजनीति की एक नयी परंपरा की शुरुआत हो चुकी है। सभी पार्टिया एमएलए, एमपी की संख्या बढ़ाने के लिए ताल ठोक रही हैं। लेकिन उन पार्टियों के पास आदिवासी-मूलवासी के लिए कोई एजेंडा नहीं है।
श्री तिर्की ने कहा कि ग्रीन हंट के नाम पर आदिवासी-मूलवासियों को आतंकित किया जा रहा है। उग्रवाद के कारणों की वस्तुगत जानकारी केंद्र सरकार को नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रधानमंत्री गृहमंत्री से मिलकर वस्तुगत स्थिति से अवगत करायेगा।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.