ranchiexpress.com   Web       
Home » Ranchi » 26 July 2010 »

कुचाई जंगल में नक्सली व पुलिस मुठभेड़

खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र और सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्र पर अवस्थित कुचाई जंगल में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच आज शाम मुठभेड़ की सूचना है। वरीय पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ की सूचना मिलने की पुष्टि की है पर पूर्ण विवरण देने में असमर्थता व्यक्त की है। पुलिस को आशंका है कि कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का दस्ता पुलिस से घिर (चुका है। मुठभेड़ स्थल के लिए सीआरपीएफ एवं जैप के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ी को रवाना किए जाने की बात सूत्रों ने कही है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.