ranchiexpress.com   Web       
Home » Miscellaneous » 26 July 2010 »

चाय-नाश्ते पर उड़ा डाले 94 लाख रुपये

नयी दिल्लीः महंगाई और गरीबी की चक्की में पिस रही आम जनता को भले ही दो वक्त की रोटी भी ढंग से नसीब न हो, लेकिन मंत्री और अधिकारी लाखों रुपये सिर्फ चाय-नाश्ते के नाम पर खर्च कर रहे हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गयी जानकारी में मंत्रियों और अधिकारियों के नाश्ते पर हुए भारी खर्चों का खुलासा हुआ है। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से स्नैक्स और पानी की बोतल पर खर्च की गयी यह राशि प्रधानमंत्री कार्यालय में खर्च की गयी राशि से तकरीबन आठ गुणा अधिक है। हिसार के आरटीआई कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने आरटीआई के तहत विभिन्न मंत्रालयों में वर्ष 2008-09 और 2009-10 में स्नैक्स और पानी की बोतलों पर खर्च राशि कर ब्योरा मांगा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में बताया है कि वर्ष 2008-09 के दौरान 49.45 लाख रुपये और 2009-10 के दौरान 44.62 लाख रुपये खर्च किये गये। इस तरह स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो वर्षों में 94.07 लाख रु. केवल चाय-नाश्ते के नाम पर खर्च किये हैं। वहीं, गा्रमीण विकास मंत्रालय ने 2008-10 के बीच विभिन्न बैठकों के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था में 41.42 लाख रु. खर्च किये हैं। जबकि जल संसाधन मंत्रालय का स्नैक्स का खर्चा 20.73 लाख रु. व पेट्रोलियम मंत्रालय का 19.5 लाख रु. है। दूसरी ओर, इसी अवधि में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने करीब 35 हजार रुपये पानी की बोतलों और 14 लाख रु. स्नैक्स पर खर्च किये।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.