ranchiexpress.com   Web       
Home » Ranchi » 27 July 2010 »

रांची में सरेआम व्यवसायी पत्नी की गोली मारकर हत्या

रांची-राजधानी में दुःसाहस दिखाते हुए अपराधकर्मियों ने 12 घंटे के भीतर सरेआम एक युवक एवं एक महिला की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोली मारकर हत्याकर दी। आज सुबह करीब 7.30 बजे मेन रोड में जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स के निकट चर्च गेट के सामने दो अपराधकर्मी एक मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी अम्बिका देवी सरावगी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर निकल भागे। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला के गले से सोने का चेन छीनने के क्रम में उसके द्वारा विरोध करने पर अपराधकर्मियों ने गोली चला दी। दूसरी ओर पुलिस इसे छिनतई से अधिक सुनियोजित तरीके से की गयी हत्या का मामला मान रही है। महिला के पेट में गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ी। तत्काल उपचार के लिए महिला को गुरूनानक अस्पताल ले जाया गया पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अम्बिका सरावगी के पति उत्तम सरावगी की मेन रोड में प्रसिध्द पंजाब स्वीट हाउस से सटे लाइफ मेडिको नामक मेडिकल स्टोर है। बताया गया कि अम्बिका सरावगी प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी पैदल ही चलते हुए चर्च कॉम्पलेक्स के पीछे अवस्थित खटाल से दूध लाने के लिए जा रहीं थीं।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.