ranchiexpress.com   Web       
Home » Ranchi » 27 July 2010 »

अर्जुन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

रांची-भाजपा महासचिव अर्जुन मुंडा का झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय लग रहा है। कल दिल्ली में राज्यों के प्रभारियों की बैठक शुरू हो रही है। समझा जाता है कि इस पद के लिए अर्जुन मुंडा के नाम पर सहमति बन जायेगी। कल की बैठक में शामिल होने के लिये भाजपा के झारखंड प्रभारी हरेन्द्र प्रताप आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष रघुवर दास का इस पद से इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। किन्तु सूत्र बताते हैं कि पार्टी को इस समय प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर राज्य में संगठन को मजबूती प्रदान कर सके। श्री मुंडा राष्ट्रीय महासचिव हैं, पर उन्हें किसी भी राज्य का प्रभारी नहीं बनाया गया है। राज्य में सरकार बनने की सूरत में ही श्री मुंडा के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए पुनर्विचार हो सकता है। वरना उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever.