इन्हें भी आजमाकर देखें
श्रबचपन से ही स्मरण शक्ति और मस्तिष्क कमजोर हो तो प्रतिदिन सुबह उठते ही ब्रश करने के बाद मलाई के साथ शहद का सेवन करें। दो-तीन माह में ही चमत्कारी लाभ मिलेगा। श्रस्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रातः तुलसी के 5-6 पत्ते खाने से भी लाभ होता है। श्रदांत पीले हो जाने पर बेकिंग पाउडर में थोड़ा सा नमक मिलाकर उंगली से दांतों पर रगड़ने से पीले दांत चमक जाते हैं। श्रदांत दर्द होने पर तुलसी के पत्ते व काली मिर्च को पीसकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर दर्द वाले स्थान पर एक-एक गोली दिन में कई बार रखने से दर्द से राहत मिलेगी। श्रमुंह से बदबू आती हो तो अनार के छिलके को पानी में अच्छी तरह से उबालकर इस पानी को ठंडा कर इससे कुल्ला करने से बदबू दूर होती है। श्रकान में हो रहे सामान्य दर्द को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का रस कपूर में मिलाकर गुनगुना करके कुछ बूंदे डालने से लाभ मिलता है। श्रकान में तेज दर्द हो रहा हो तो मूली का रस निकालकर सरसों के तले में मिलाकर गुनगुना करके कान में डालते ही दर्द से राहत मिल जाती है।


Have your say!