राज्यभर में 81765 उपभोक्तओं के बिजली मीटर हैं खराब
रांची, राज्यभर के कुल 81765 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर खराब या जले हुए हैं। बोर्ड के पास मीटर खराब होने का यही आंकड़ा है। इन मीटरों को तीन माह में बदल देने की स्कीम भी बोर्ड ने चालू की है। जिसके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। उपभोक्ताओं को खुद मीटर खरीदकर संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के पास जमा करने हैं। बोर्ड से प्राप्त आंकड़े के अनुसार लोयाबाद में 771, धनबाद में 5235, गुमला, 1420, हजारीबाग में 14502, गिरिडीह में 7062, रांची में 17401, जमशेदपुर में 12444, चाइबासा में 3436, दुमका में 3955, साहेबगंज में 2804, देवघर में 9635, गढ़वा में 1300 तथा मेदिनीनगर में 1800 उपभोक्ताओं के मीटर जल हुए हैं। इन सभी मीटरों के तीन माह में बदलने की योजना बिजली बोर्ड ने 20 जुलाई से तीन माह तक के लिए लागू किया है।

Have your say!