प्रस्वीकृत इंटर कालेजों में सीटें बढ़ेंगी
रांची, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि सत्र 2010-12 से प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कालेजों में आईए, आईकॉम और आईएससी में 128-128 सीटें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्र हित में उठाया गया है ताकि दूसरे जगहों पर छात्रों का पलायन नहीं हो। साथ ही छात्र और अभिभावक परेशानी से बच सकें। उन्होंने कहा कि जिन प्रस्वीकृत इंटर कालेजों में छात्रों के बैठने की जगह सहित शिक्षकों की संख्या व अन्य आधारभूत संरचनाएं मजबूत होंगी उन्हीं कालेजों में सीटाें की संख्या में वृध्दि की जायेगी।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण का परीक्षाफल जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा-2010 का परीक्षाफल आज घोषित कर दिया गया। काउंसिल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने आज परीक्षाफल जारी की। उन्होंने बताया कि राजकीय बीएड कालेजाें के विद्यार्थियों की परीक्षा भी निकट भविष्य में काउंसिल ही आयोजित करेगा। इसकी तैयारी की जा रही है।

Have your say!