ऐसे बढ़ाएं घर की रौनक
घर सिर्फ ईट-पत्थरों से बनाई गई इमारत नहीं होती। घर का हर कोनी हमारी विचारधारा, अभिरुचियों और व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होता है। अमूमन, अपने प्रतिबिंब को सुसज्ज्ाित करने के लिए हम महंगे अपहोल्सट्री, फर्नीचर, पर्दे, कलाकृतियों आदि का सहारा लेते हैं। आइए देखें घर सजाते समय, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए :
एक रंग का प्रयोग
घर की हर दीवार पर एक ही रंग कराने से बचना चाहिए। घर को खुशनुमा माहौल देने के लिए रंगों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए, जैसे-ब्राइट और लाइट शेड, कंट्रास्टिंग कलर्स, तीन रंगों का प्रयोग आदि।
फर्नीचर और दीवार में फासला
ज्यादातर घरों में देखा गया है कि लोग घर के हर कमरे में फर्नीचर को दीवारों के साथ सटाकर रखते हैं। ऐसा करने से कमरे, दीवार और फर्नीचर को खूबसूरती कम हो जाती है।
चीजों को जगह दें
आपने देश-विदेश से जो भी कलेक्शंस संजोकर रखे हैं, उन्हें अपने आशियाने में उचित स्थान भी दें। पूरे कमरे में इन्हें फैलाने से कमरा अपनी सुंदरता खो देता है। कोशिश करें कि सभी आइटम एक ही जगह पर रखे जाएं। ऐसा करने के लिए आपको थोड़ा क्रिएटिव भी होना पड़ेगा।
लाइटिंग पर दें ध्यान
घर का लुक बदलने में लाइटिंग एक अहम् भूमिका निभाती है। कोशिश करें कि घर में तरह-तरह की लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था हो, जैसे-मरकरी लाइट, डिस लाइट, फ्रासटिड लाइट, ब्राइट लाइट, सॉफ्ट लाइट आदि।


Have your say!