फर्नीशिंग के टिप्स
बाजार में इतना कुछ मौजूद है कि आजकल हर मौसम में घर का लुक बदलने का ट्रेंड चल पड़ा है। घर के पर्दे बदलने हों या सोफा या कुशन कवर सबके लिए आपके सामने कई आप्शन मौजूद हैं। फर्निशिंग का ये नया ट्रेंड अपनाएं जरूर कर इन बातों का ध्यान भी रखें-
8 हालांकि मार्केट जाने पर आपके पास फैब्रिक के कई आप्शन हैं पर हमेशा वही फैब्रिक चुने जो लंबे समय तक चले।
8 आप अलग-अलग तरह के फैब्रिक लेकर कुछ नया क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं।
8 हमेशा जो भी फैब्रिक लें उसकी मेेंटेनेंस का भी पूरा ध्यान रखें।
8 कभी कभी इसे सीधी धूप में ना सुखाएं।
8 जब भी बहुत ज्यादा धूप हो तो पर्दों को खींच के किनारे कर दें।
8 जब भी छुट्टियां पर जाएं तो इसके ऊपर डप्ट कवर या बैंड शीट डाल कर जाएं।
8 ड्राइक्लीन से पहले मैनुफैक्चरर से कुशनकवर निकालने क बारे में पूछ लें।
8 सोफा के आर्म्स या बैक पर कभी ना बैठें।
8 अपहोल्सट्री को हफ्ते में एक बार ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से साफ करें।
8 कुशन को पलट पलट कर लगाएं जिससे अगर उसमें रुएं उठे भी तो कोई एक ही साइड जल्दी खराब नहीं होगी।
8 लैदर का फर्नीचर साफ करने के लिए पहले उसे साबुन के पानी से भीगे हुए कपड़े से पोंछें फिर एक बार सूखे कपड़े से पोंछें।
8 वैल्वेट के फैब्रिक को साफ करने के लिए वैक्यूम करने के साथ-साथ सॉफ्ट ब्रश का यूज करना चाहिये।
8 अगर कोई स्टेन लग जाए तो तुरंत गीले कपड़े से साफ करें।
8 अगर ग्रीस के स्टेन लग जाएं तो स्पिरिट क्लीनर या इथेनॉल से साफ करें।
8 लैदर साफ करने के लिए कभी भी डिटरजेंट या एरोसॉल क्लीनर का यूज ना करें।


Have your say!