ranchiexpress.com   Web       
Home » Property Express » 7 August 2010 »

सुख समृध्दि व अच्छे स्वास्थ्य के लिये

8 अगर आप इंटरव्यू पर जा रहे हैं तो नीले रंग के परिधान का चयन करें। नीला रंग आत्म-विश्वास में वृध्दि करता है और इंटरव्यू में सफल होने के लिये आत्मविश्वास की बहुत आवश्यकता होती है।
8 अपने परिवार में प्यार और एकता बढ़ाने के लिये अपने परिवार के सदस्यों के फोटो का कोलॉज बनाकर शयनकक्ष के पूर्व द्वार पर लगायें।
8 झाड़ू एवं कूड़दान कभी भी खुले स्थान पर न रखें। रसोईघर में तो झाड़ू बिल्कुल न रखें।
8 रसोईघर की स्थिति कभी भी घर के बीचों बीच नहीं होनी चाहिये। इससे परिवार का भाग्य प्रभावित होता है।
8 घर में हिंसा से संबंधित, महाभारत, युध्द आदि की तस्वीरें न लगाएं। डूबते जहाज की तस्वीर, निराशाजनक चित्र, पोस्टर व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
8 आशा से भरे हुए चित्र व्यक्ति में आशा का संचार करते हैं।
8 घर के उत्तर पूर्व कोने में तुलसी का पौधा रखें। इससे हवा शुध्द रहेगी घर के दक्षिण पूर्व कोने में भी कोई न कोई पौधा अवश्य रखें। घर में और कार्यस्थल पर पौधे रखने से भाग्य अच्छा व पैसा बढ़ता है।
8 अगर आप जल्दी शादी करने के इच्छुक हैं तो ड्रेगन का चित्र दीवार पर टांगे।
8 घर के आगे के दरवाजे के बाहर नमक की लाइन खींच दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
8 आपका फर्नीचर, पर्दे, कालीन अगर हरे या नीले रंग के हैं तो इससे आपकी प्रसिध्दि बढ़ेगी।
8 घर के अंदर कभी भी कैक्टस का पौधा न रखें। यह घर में कलह उत्पन्न करता है।
8 रात को कपड़े बाहर न सुखाएं। अगर कपड़े गीले हैं तो उन्हें उतार कर अंदर रख लें। रात्रि में इनका बाहर रहना अशुभ माना जाता है।
8 घर में पूजाघर में धूप और अगरबत्ती जलाएं। इनका धुंआ घर में पवित्रता लाता है और घर में शांति का वातावरण रहता है।
8 स्वास्तिक, ओम, त्रिशूल का चिह्न घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे भाग्य अच्छा होता है और घर सुरक्षित रहता है।
8 अनावश्यक वस्तुओं को घर में इकट्ठा न करें। कई व्यक्ति घर में अनावश्यक वस्तुओं को संभाल-संभाल कर रखते हैं। उन्हें लगता है कि ये भविष्य में काम आ सकती हैं पर इससे घर में कबाड़ ही इकट्ठा होता रहता है जो अशुभकारी ही होता है और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
8 आज कल शयन कक्ष में टी.वी रखने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं है। टीवी न रखें। शयन कक्ष में धीमा प्रकाश रखें। शयनकक्ष में पलंग के नीचे अनावश्यक वस्तुएं न रखें।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.