रीयल एस्टेट में प्रोफेशनल्स की भारी मांग
रीयल एस्टेट इंडस्ट्री का वर्क स्टाइल बदल रहा है। इस सेक्टर में पेशेवर तेजी से आ रहे हैं। विशेषज्ञ पेशेवरों के आने से बायर्स मार्केट को भी फायदा हो रहा है। बड़ी-बड़ी निर्माण कम्पनियां, मैनेजमेंट में पेशेवरों को रख रही है।
रीयल एस्टेट सेक्टर में बदलाव नजर आ रहा है। यह अब पहले से ज्यादा मैच्योर हो रही है। बड़ी संख्या में निर्माण कम्पनियां अपने काम को पेशेवर ढंग से चलाने के लिये मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को एप्वाइंट कर रही है । विशेषज्ञों की नजर में इस बदलाव का कारण है, मार्केट का बदलता नजरिया और विदेशी निवेशकों तक बढ़ती पहुंच। विशेषज्ञों का मानना है कि रीयल एस्टेट सेक्टर भले ही असंगठित हों, लेकिन अब इस पर विदेशी निवेशकों की नजर पड़ गयी है। अब यह सेक्टर केवल डोमेस्टिक मार्केट का ही नहीं, विदेशी निवेशकों का भी पसंदीदा बन गया है। इनके लिये कमर्शियल, रेसिडेंशियल एवं कारपोरेट सेन्टर्स बनाये जा रहे हैं। जमीन खरीदने से लेकर आफ्टर सेल्स क्लाइंट सर्विस, फैसिलिटी मैनेजमेंट तक के लिये मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स रखे जा रहे हैं। बिल्डर्स, डेवलपर्स एवं प्रोपर्टी सलाहकार मैनेजमेंट कालेजों में कैम्पस इंटरव्यू भी कर रहे हैं। एमबीए, चार्टर्ट एकाउंटेन्ट्स की भारी मांग है। जमीन खरीदने में एमबीए की सेवाएं ली जा रही है क्योंकि प्लानिंग, स्पष्ट रणनीति और बेहतर मैनेजमेंट की जरूरत पड़ती है। वैसी निर्माण कम्पनियां जो पूंजी बाजार में भी जा रही हैं, वहां प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। कई कम्पनियां कैपिटल मार्केट में आयी, कई आ भी रही हैं, साथ ही विदेशी निवेशकों का भी पैसा आ रहा है, ऐसे में कायदे कानूनों का पूरा पालन भी करना है, इसके लिये मैनेजमेंट प्रोफेशनल ही सही चुनाव है।
रीयल एस्टेट एमएफ और वीएफ भी प्रोफेशनल्स के लिये अवसर पैदा कर रहे हैं। मार्केटिंग के लिये भी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जा रही है। डेवलपर्स मार्केटिंग एवं कस्टमर रिलेशनशिप के क्षेत्र में पेशेवरों को हयार कर रहे हैं। पेशेवरों को रीयल एस्टेट विशेष ट्रेनिंग भी दी जाती है। अनुभवी इंजीनियर्स एवं आर्किट्क्स को भी विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। पेशेवरों का महत्व बड़ी निर्माण कम्पनियां बेहतर समझ रही हैं क्योंकि इनके सहयोग से ग्राहकों से बेहतर सम्पर्क एवं सम्बध्द स्थापित हो रहे हैं, ब्रांड की मार्केटिंग प्लानिंग के साथ हो रही है, साथ ही पारदर्शिता भी आ रही है। ग्राहकों को भी इसका लाभ मिल रहा है।


Have your say!