एडमिशन अलर्ट, आईआईएम-कोलकाता
इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता (आईआईएमसी) अपने यहां एग्जिक्यूटिव के लिए संचालित एक वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपीईएक्स) में दाखिला हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है। इस कोर्स को करने के बाद एग्जिक्यूटिव को मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।
योग्यता ः किसी भी विषय से ग्रेजुएट डिग्रीधारी एग्जिक्यूटिव, जिनके पास कमसे कम पांच साल का प्रबंधकीय/पेशेवर काम करने के अनुभव के साथ-साथ वैलिड जीमेट टेस्ट स्कोर हो, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
दाखिले की प्रक्रिया ः इसमें अभ्यर्थी का चयन उसके अकादमिक बैकग्राउंड, पेशेवर अनुभव, जीमैट स्कोर, व्यक्तिगत साक्षात्कार के अलावा वरिष्ठ अकादमिक या प्रबंधकीय पदों पर कार्यरत दो व्यक्तियों द्वारा दिए गए अनुशंसा पत्र के आधार परहोगा। उपरोक्त मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों की परफॉर्मेंस का तुलनात्मकअध्ययन करने के बाद अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया ः आवेदन फॉर्म व दाखिला संबंधी अन्य जानकारी संस्था की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2010 है।


Have your say!