ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 14 August 2010 »

कॉलेज प्रोफाइल, बेस्ट है क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी

यदि आप देश से बाहर उच्च शिक्षा हासिल करने की सोच रहे हैं, तो यूके में कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड या लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे शिक्षण संस्थानों के अलावा कई और भी संस्थान हैं, जहां का शैक्षणिक माहौल काफी अच्छा है। ऐसा ही एक कॉलेज है लंदन यूनिवर्सिटी स्थित क्वीन मैरी कॉलेज, जो दुनिया भर में रिसर्च वर्क के लिए काफी प्रसिध्द है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्वीन मैरी से शिक्षा प्राप्त करने वाले ग्रेजुएट्स को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते रहे हैं। वास्तव में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की तरह क्वीन मैरी कॉलेज को भी शिक्षा-जगत के साथ-साथ कॉर्पोरेट वर्ल्ड में भी एक खास ख्याति मिली हुई है। दरअसल, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि क्वीन मैरी की फैकल्टी, पढ़ाई का स्तर, वहां मौजूद रिसोर्सेज का स्तर कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड से किसी भी मायने में कम नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि यह कहें कि जो छात्र कैंब्रिज या ऑक्सफोर्ड में पढ़ने का सपना पूरा नहीं कर पाते, वे क्वीन मैरी में दाखिला मिलने के बाद अपने सपने को पूरा कर सकते हैं, तो बिल्कुल गलत नहीं होगा।

उपलब्ध कोर्स
क्वीन मैरी कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। यहां मुख्यत: निम्नलिखित विषयों की पढाई होती है :
8 मेडिसिन और डेंटिस्ट्री
8 लॉ, बिजनेस, इकोनॉमिक्स और अन्य सोशल सांइस के विषय
8 इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस और अन्य साइंस एवं इंजीनियरिंग के विषय।
8 इंग्लिश, हिस्ट्री एवं अन्य आर्ट्स और मानविकी के विषय।
पॉपुलर कोर्स
उक्त विषयों में जो कोर्स भारतीय छात्रों में लोकप्रिय हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं :
अंडरग्रेजुएट कोर्स : बीएससी, बिजनेस मैनेजमेंट, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और लॉ।
पोस्टग्रेजुएट कोर्स : एलएलएम, एमएससी, इंटरनेशनल मैनेजमेंट विद फाइनैंस, मार्केटिंग एेंड एमए इन इंटरनेशनल मैनेजमेंट, एमएससी इन डेंटल पब्लिक हेल्थ, एमएससी इन बायोइन्फॉर्मेटिक्स और एमएससी इन डिजिटल सिग्नल प्रॉसेसिंग आदि।
कोर्स की अवधि
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की अवधि एक वर्ष और अंडरग्रेजुएट कोर्स की अवधि तीन वर्ष निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन
वे स्टूडेंट्स, जो पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सीधे यानी ऑनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को यूकास के माध्यम से आवेदन करना होता है। दरअसल, यूकास यूके का एक सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन है, जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स यहां कीयूनिवर्सिटीज में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूकास की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस संस्था के माध्यम से स्टूडेंट्स यूके की सभी यूनिवर्सिटी से संबंधित जानकारी, वहां संचालित कोर्स आवेदन और दाखिले से जुड़ी सारी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
जो छात्र पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना होता है :
8 दसवीं, बारहवीं के अंकपत्र
8 दो अनुशंसा पत्र
आप क्वीन मैरी में क्यों दाखिला लेना चाहते हैं, से जुडे लेख आदि। इसी प्रकार जो छात्र अंडरग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें दसवीं, बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंक पत्र के साथ-साथ अपने स्कूल टीचर से अनुशंसा-पत्र, आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होता है।

शैक्षिक योग्यता
क्वीन मैरी में आवेदन करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपका एकेडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन हो। वैसे, सामान्य रूप से स्टूडेंट्स से अलग-अलग कोर्सेज में दाखिले के लिए निम्न शैक्षिक योग्यता की मांग की जाती है :
पोस्टग्रेजुएट कोर्स : ग्रेजुएशन में कम से कम साठ प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही, आईलेट्स यानी इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम में आपने ओवरऑल 6.5 बैंड स्कोर किया हो। यदि आप स्कूल ऑफ मेडिसिन एेंड लॉ स्कूल में दाखिला लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको आईलेट्स में ओवरऑल 7.0 स्कोर करना होगा।
अंडरग्रेजुएट कोर्स : जो छात्र अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें बारहवीं में कुल पचहत्तर प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
क्या है क्वीन मैरी की खासियत
8 लंदन यूनिवर्सिटी को विश्व के टॉप यूनिवर्सिटीज में गिना जाता है।
8 क्वीन मैरी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन बेहतर टीचिंग, स्तरीय रिसर्च-वर्क और रेजिडेंशियल कैंपस के लिए प्रसिध्द है।
8 सेंट्रल लंदन में स्थित होने के कारण ही क्वीन मैरी कॉलेज छात्रों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है।
8 यहां के स्टूडेंट कम्युनिटी में लगभग तीस प्रतिशत छात्र अंतरराष्ट्रीय हैं।
8 भारतीय छात्रों को यहां के डिपार्टमेंट कम्प्यूटर साइंस की तरफ से स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग एेंड इलेक्ट्रॉनिक्स में संचालित कोर्सेज के लिए दो हजार पौंड की स्कॉलरशिप भी ऑफर की जाती है।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.